पश्चिम बंगाल ( West Bengal) के कोलकाता ( Kolkata ) में स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन के बाहर तैनात एक पुलिसकर्मी ने खुलेआम फायरिंग कर दी। इसमें एक महिला की मौत हो गई। बाद में पुलिसकर्मी ने खुद को भी गोली मार ली। एक चश्मदीद ने बताया कि पुलिसकर्मी ने दो से तीन बार फायरिंग की। पहली बार जब उसने गोली चलाई तो मिस हो गया। इसके बाद उसने महिला पर निशाना साधा।
घटना के बारे में प्रत्यक्षदर्शियों ने मीडिया को बताया कि, पुलिसकर्मी ने अचानक से अपनी फायरिंग शुरु कर दी। उसने अपनी ऑटोमेटिक राइफल से कम से कम 9-10 राउंड फायरिंग की। जिसमें एक गोली सड़क से गुजर रही स्कूटी सवार महिला को लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
साथ ही एक अन्य महिला को भी गोली लगने की बात सामने आ रही है। महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों महिलाओं को गोली लगने के बाद पुलिसकर्मी ने अपने सिर में गोली मारकर हत्या कर ली।
West Bengal | A woman biker died after one Police personnel fired bullets outside Bangladesh Deputy High Commission in Kolkata. The Police personnel then shot himself dead. Senior Police officials are present at the spot. Further details awaited. pic.twitter.com/6hLdV4LHBl
— ANI (@ANI) June 10, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?