पैगंबर मोहम्मद साहब पर विवादित टिप्पणी को लेकर रांची ( Ranchi ) में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद हिंसक प्रदर्शन हुआ। आगजनी और पथराव के चलते पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी। इस फायरिंग में 35 साल के व्यक्ति की मौत हो गई। 7 अन्य लोगों को गोली लगी है।
पैगंबर मोहम्मद साहब को लेकर नुपुर शर्मा की ओर से की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के बहाने रांची ( Ranchi ) में अपद्रवियों ने हिंसा का नंगा नाच शुरू कर दिया है। झारखंड की राजधानी रांची में विरोध के नाम पर जमकर हिंसा हुई है। शुक्रवार को नमाज के बाद सड़कों पर विरोध प्रदर्शन देखते ही देखते बेकाबू हो उठा। जमकर पथराव, तोड़फोड़ और आगजनी हुई। हिंसा में कई पुलिसकर्मियों समेत आम लोग घायल हुए हैं। एक दर्जन से अधिक घायलों को रिम्स पहुंचाया गया है।
प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर भी पथराव किया।रांची ( Ranchi ) SSP समेत कई पुलिस अफसरों को चोटें आई हैं। रांची में मौजूद बिहार सरकार के मंत्री नितिन नवीन की गाड़ी पर भी उपद्रवियों ने हमला कर दिया। वे भाजपा कोटे से नीतीश सरकार में मंत्री हैं।
पत्थरबाजी के दौरान कुछ लोगों ने महावीर मंदिर में छिपने की कोशिश की। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने मंदिर पर भी पथराव कर दिया। इस घटना से हिंदू संगठनों का गुस्सा भी भड़क गया और वे सड़कों पर उतर आए। रांची में ऐहतियातन धारा 144 लागू कर दी गई है। हालांकि, पहले कहा जा रहा था कि प्रशासन ने कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है।
महावीर मंदिर पर पत्थरबाजी के दौरान जान बचाने के लिए लोग मंदिर में छिप गए। पुलिस ने भीड़ को काबू करने के लिए लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले दागे। हवाई फायरिंग भी की। भीड़ ने विधायक अमित यादव के गाड़ी के कांच फोड़ दिए। मुस्लिम संगठन शुक्रवार को BJP से निष्कासित प्रवक्ता नुपूर शर्मा के बयान का विरोध कर रहे थे।
विरोध में सुबह से ही डेली मार्केट की 3000 से ज्यादा दुकानें बंद रहीं। जुमे की नमाज के बाद बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी सड़क पर उतर गए। पुलिस ने उन्हें रोका तो भीड़ उग्र हो गई और इनकी पुलिस से भिड़ंत हो गई। उर्दू लाइब्रेरी और महावीर मंदिर के पास प्रदर्शनकारियों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी।
हिंसा में आम लोगों के साथ कई पुलिसकर्मी भी जख्मी हो गए हैं। रांची सिटी और ग्रामीण एसपी को निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। रिम्स में भी एक दर्जन से अधिक घायलों को पहुंचाया गया है। घायलों की संख्या अभी बढ़ सकती है।
गुरुवार को न्यू डेली मार्केट ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक हुई थी। बैठक में प्रदर्शन की पूरी रणनीति बन गई थी। बैठक में सभी दुकानों को बंद रखने का निर्णय लिया गया था। इसके साथ ही जुमे की नमाज के बाद प्रदर्शन का भी फैसला इसी बैठक में लिया गया था।
#WATCH | Jharkhand: Protest over the controversial remarks by suspended BJP leader Nupur Sharma turned violent in Ranchi. Vehicles were torched and vandalised and stone-pelting occurred. Injuries reported. pic.twitter.com/Z5FIndjZzf
— ANI (@ANI) June 10, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?