मशहूर फैशन डिजाइनर (Fashion Designer ) प्रत्युषा गरिमेला (Pratyusha Garimela ) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। वह हैदराबाद ( Hyderabad) के बंजारा हिल्स में अपने आवास पर मृत पाई गईं। पुलिस ने जानकारी दी है कि डिजाइनर के बेडरूम से कार्बन मोनोऑक्साइड भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस द्वारा संदिग्ध मौत की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रत्यूषा गरिमेला (Pratyusha Garimela )की अपने अपार्टमेंट के बाथरूम में लाश मिली है। डिजाइनर के कमरे से कार्बन मोनोऑक्साइड का एक सिलेंडर मिला है, जिस पर पुलिस को शक है कि गरिमेला ने मौत से पहले इसे सूंघा है। बताया जा रहा है कि प्रत्यूषा डिप्रेशन से जूझ रही थीं। हालांकि, इस मामले में पुलिस की जांच जारी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए उस्मानिया हॉस्पिटल भेज दिया गया है।
पुलिस को इस घटना की जानकारी प्रत्युषा के सिक्यूरिटी गार्ड ने दी थी। सिक्यूरिटी गार्ड को जब प्रत्युषा की ओर से कोई जवाब नहीं मिला तो उसने तुरंत इस बात की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घर का दरवाजा तोड़क अंदर दाखिल हुई तो उन्हें प्रत्युषा का शव संदिग्ध अवस्था में मिला। फिर पुलिस ने तुरंत इस बात की सूचना फैशन डिजाइनर के परिवार वालों और उनके दोस्तों को दी।
प्रत्युषा (Pratyusha Garimela )का खुद का फैशन लेबल ‘प्रत्युषा गरिमेला’ के नाम से कपड़ों का ब्रांड है। जिसका फ्लैगशिप स्टोर हैदराबाद, मुंबई में है। इसके अलावा डिजाइनर इंस्टाग्राम के जरिए भी अपने डिजाइन्स साझा करती थीं। इंस्टाग्राम पर साझा की गई तस्वीरों में उनके डिजाइन किए गए ज्यादातर आउटफिट भारतीय स्टाइल में होते हैं।
प्रत्यूषा ने अमेरिका से फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई की थी। इसके बाद प्रत्यूषा ने हैदराबाद में बतौर फैशन डिजाइनर अपने करियर की शुरुआत की थी। प्रत्यूषा ने 2013 में अपने नाम से एक लेबल भी शुरू किया था। इसके बाद प्रत्यूषा काफी पॉपुलर फैशन डिजाइनर बन गईं थीं। उन्होंने टॉलीवुड और कुछ बड़े बॉलीवुड सेलिब्रिटिज के लिए भी काम किया था।
Top fashion designer Prathyusha Garimella was found dead at her residence in Banjara Hills, Telangana, says police
Police seized a carbon monoxide cylinder from her bedroom. A case is being registered under the section of suspicious death: Circle Inspector
(Image source: FB) pic.twitter.com/e3MetX6qKj
— ANI (@ANI) June 11, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?