राजस्थान ( Rajasthan ) के उदयपुर (Udaipur ) में जिला परिषद सदस्य और कांग्रेस की नेता कामिनी गुर्जर के 21 साल के बेटे प्रथम गुर्जर ने आत्महत्या कर ली। शुरुआती जांच में आत्महत्या का कारण पबजी माना जा रहा है। वह गेम में कोई चैलेंज पूरा नहीं कर पाया था। पुलिस इसी एंगल पर जांच कर रही है। प्रथम का मोबाइल लॉक है। लॉक खुलने के बाद कुछ अहम जानकारी मिलने की उम्मीद है।
उदयपुर (Udaipur )पुलिस का कहना है कि प्रथम का परिवार किसी भी किस्म के तनाव या टेंशन से इनकार कर रहा है। परिवार वाले इतना जरूर कहते हैं कि वह मोबाइल पर गेम ज्यादा खेला करता था। शायद यह गेम PUBG था। ऐसे में पुलिस को आशंका है कि गेम का चैलेंज पूरा नहीं कर पाने के कारण उसने आत्महत्या की है।
उदयपुर (Udaipur ) के हिरणमगरी के सेक्टर-4 के रहने वाले प्रथम के पिता की रिपोर्ट को लेकर हिरणमगरी थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि- रात को खाना खाकर वह अपने कमरे में पढ़ाई कर रहा था। सुबह 4 बजे उसकी दादी ने प्रथम को वॉशरूम से आते हुए देखा था। शनिवार सुबह 8 बजे गार्डन में पौधों को पानी देते हुए पिता की नजर कमरे में गई तो होश उड़ गए। प्रथम की बॉडी लटकी हुई थी।
पिता ने एक किराएदार की मदद से बेटे के कमरे का गेट तोड़ा। प्रथम की बॉडी गेट पर लगे हैंगर से रस्सी के सहारे लटकी हुई थी। पुलिस जांच कर रही है।पुलिस का कहना है कि घरवालों ने किसी पर शक जाहिर नहीं किया है, इसलिए गेम वाला एंगल एक्सप्लोर किया जा रहा है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?