ग्वालियर ( Gwalior ) के महाराजपुरा एयर बेस में इंजीनियरिंग शाखा में तैनात एयर फोर्स (Air Force ) के फ्लाइंग ऑफिसर ने फांसी लगा आत्महत्या कर ली। घटना के समय वह एयरफोर्स की यूनिफॉर्म में थे। कान में ईयरफोन लगा था। मौके पर डायरी मिली है। इसमें हैप्पी बर्थडे पापा … सॉरी लिखा है। मृतक ऑफिसर गुजरात के भावनगर का रहने वाला था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। गुरुवार को परिजन गुजरात से ग्वालियर पहुंचेंगे, तब शव का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।
गुजरात के भावनगर के रहने वाले जयदत्त सिंह (25) एयरफाेर्स (Air Force ) में फ्लाइंग ऑफिसर थे। इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद एयरफोर्स में सिलेक्ट हुआ था। अभी प्रोविजनल पीरियड में थे। दो साल की ट्रेनिंग के लिए गुजरात से ग्वालियर आया थे। यहां एयरफोर्स के ऑफिसर मैस स्थित हॉस्टल में रहता थे। पुलिस के मुताबिक बुधवार सुबह 7 बजे उनकी ड्यूटी थी। समय पर नहीं पहुंचने पर साथी अफसर उनके कमरे पर पहुंचे। खटखटाने पर दरवाजा नहीं खोला, तो साथियों ने खिड़की से देखा। अंदर जयदत्त फंदे पर लटका दिखा। साथी अफसरों ने तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों और पुलिस काे सूचना दी।
मौके पर एएसपी राजेश डंडोतिया समेत एफएसएल अधिकारी पहुंचे। जांच में पता चला कि घटना के वक्त जयदत्त एयरफोर्स (Air Force ) की वर्दी पहने था। साथ ही, कान में ब्लूटूथ वाले ईयरफोन लगाए हुए था। पुलिस का कहना है कि संभवत: वह किसी से बात कर रहा था। पुलिस ने जांच के लिए मोबाइल भी जब्त किया है।जयदत्त की शादी नहीं हुई थी। जानकारी के मुताबिक एयरफोर्स ऑफिसर बनने के लिए उसने कड़ी मेहनत की थी। ये साफ नहीं हो सका है कि घटना के समय वह किससे बात कर रहे था।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?