उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के बस्ती( Basti ) जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। जबकि कार सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतक गोरखपुर (Gorakhpur ) के रहने वाले थे।
जानकारी के अनुसार, बस्ती ( Basti )जिले के कप्तानगंज थाना इलाके के खजुहा के पास हाइवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे अज्ञात वाहन से कार टकरा गई। जिससे कार के परखच्चे उड़ गए। घटना में एक ही परिवार के कार चालक समेत चार लोगों की मौत हो गई। जबकि कार में सवार तीन लोगों गम्भीर रूप से घायल हो गए। बस्ती ( Basti )पुलिस के अनुसार, गोरखपुर के पादरी बाजार के रहने डॉ. ओम नरायन श्रीवास्तव फतेहपुर में रहते हैं। बीती रात वो अपने परिवार के साथ पैतृक आवास गोरखपुर के पादरी बाजार जा रहे थे। देर रात 11:45 जैसे ही ये लोग कप्तानगंज थाना इलाके के खजुहा गांव के पास पहुंचे, तभी पीछे से एक अज्ञात वाहन ने कार को टक्कर मार दी। कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे अज्ञात वाहन से टकरा गई।
घटना में कार में सवार रवि श्रीवास्तव (40), वंदना श्रीवास्तव (70), रतन श्रीवास्तव (35) और कार चालक की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि कार में पीछे बैठे डॉ. ओम नारायण (78) और प्रणव श्रीवास्तव (14), वैष्णवी (8) गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी लोग कार में फंस गए।चालक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। बस्ती जिले की पुलिस ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया गया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?