मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh ) के जबलपुर ( Jabalpur ) में नर्मदा नदी ( Narmada )पर भेड़ाघाट में टीचर और दो स्टूडेंट्स डूब गए । कटनी ( Katni ) के विजयराघवगढ़ से टीचर और 8 स्टूडेंट्स का ग्रुप बुधवार दोपहर न्यू भेड़ाघाट में पिकनिक मनाने पहुंचा था। छात्र रेलिंग पार करके नदी के किनारे इंस्टाग्राम रील बनाने लगे। इस बीच छात्रा का पैर फिसल गया। उसे बचाने की कोशिश में एक छात्र और टीचर भी बह गए। छात्रा का शव घटना के 1 घंटे बाद चट्टानों में फंसा हुआ मिला, लेकिन बचाने गए छात्र और टीचर अब भी लापता हैं।
साथी छात्र ने बताया कि टीचर राकेश आर्य (30) पैरामेडिकल कोर्स में एडमिशन के लिए लेकर आए थे। चार दोस्त प्रभाव लोधी, अनिल रैदास, सत्यम बारी और वह एक दिन पहले यानी सोमवार को ही जबलपुर आ गए थे, जबकि धनेश्वरी, खुशबू सिंह और राम साहू मंगलवार सुबह पहुंचे थे। हम सभी बचपन के दोस्त हैं। 8th क्लास तक साथ पढ़े हैं। सभी दीनदयाल चौक में एक होटल में रुके थे।
एक छात्र ने बताया कि सीजीएस कॉलेज में एडमिशन लेने के बाद हम रूम देखने गए थे। हम वहां पहुंचे तो मकान मालिक नहीं थे। वह चाबी पड़ोसी को दे दिया करते थे और पड़ोसी भी घर पर नहीं थे। ऐसे में चाबी नहीं मिली और हम सबने मिलकर भेड़ाघाट जाने का प्लान बनाया। इसके बाद सभी ऑटो से नर्मदा नदी ( Narmada ) के भेड़ाघाट पहुंचे।
Three people drowned in a river in New Bhedaghat in #MadhyaPradesh‘s Jabalpur district, police said.
Photo: IANS (Representational image) pic.twitter.com/LeEFWx0PhI
— IANS (@ians_india) June 16, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?