बिहार (Bihar ) बीजेपी नेता अरुण यादव ने पहले मुंगेर (Munger ) से मेयर उम्मीदवार पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। उसके बाद खुद को भी गोली मार कर खुदकुशी कर ली। अरुण यादव ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष थे। उनकी पत्नी इस बार मेयर बनने के लिए चुनाव की प्रचार-प्रसार कर रही थीं।
मुंगेर (Munger )पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक घटनास्थल से एक पिस्टल और एक कट्टा समेत जिंदा कारतूस बरामद किया है। घटना की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।
मामला मुंगेर (Munger ) की कोतवाली थाना क्षेत्र के लाल दरवाजा मोहल्ले का है, यहां भाजपा नेता बड़ा बाबू के नाम से चर्चित अरुण यादव के घर से जब गोली चली तो लोग दहशत में आ गए। गोली की आवाज सुनने के बाद लोग उनके घर पहुंचे तो बेडरूम अंदर से बंद था। इसके बाद लोगों ने खिड़की से झांककर देखा तो दोनों पति–पत्नी के शव पड़े हुए थे।
वहीं घटना की जानकरी मिलते ही कोतवाली थानाध्यक्ष ने मौके पर पहुंचकर पति -पत्नी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर (Munger )सदर अस्तपताल भेज दिया है।परिजनों ने बताया कि चार बजे घर आया था हमलोंगो को स्प्राइट पिलाई थी।उसके बाद गाय को चारा देकर अपनी पत्नी के साथ छत पर बने कमरे में चला गया। वहीं कमरे से जोरदार आवाज आई, जिसके बाद देखा कि अरुण यादव ने पत्नी को गोली मारकर हत्या कर दी है और और खुद भी गोली मार ली है। उन्होंने कहा कि हमलोगों को नहीं पता उन्होंने ऐसा क्यों किया, परिजनों ने बताया कि बुधवार को पटना से अपनी पत्नी को दिखाकर आया था।
गौरतलब है कि अरुण यादव और उसकी पत्नी प्रीति कुमारी भाजपा नेता थीं और पार्टी में सक्रिय सदस्य थीं। वहीं अरुण यादव अपनी पत्नी प्रीति कुमारी को मेयर का चुनाव लड़ाना चाह रहे थे।जिसको लेकर कई महीनों से पति -पत्नी इसकी तैयारी कर रहे थे।
Bihar | Munger BJP OBC Morcha leader Arun Yadav and his wife Preeti died allegedly after shooting themselves, police investigation underway: Police
— ANI (@ANI) June 16, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?