उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board ) के 10वीं व 12वीं के परीक्षा परिणाम जारी हो चुके हैं। 10वीं में कानपुर के प्रिंस पटेल( Prince Patel) तो 12वीं में फतेहपुर की दिव्यांशी ने टॉप किया है। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा परिणामों को देखें तो छात्र-छात्राओं में कड़ी टक्कर देखने को मिली। हालांकि, बाजी लड़कियों ने ही मारी।
यूपी बोर्ड (UP Board ) के हाईस्कूल के परीक्षा परिणामों में प्रिंस पटेल टॉप पर रहे। उन्होंने 97.67 प्रतिशत अंक हासिल किए। प्रिंस का कहना है कि उनका सपना सेना में जाने का है। वहीं इंटरमीडिएट की परीक्षा में फतेहपुर की दिव्यांशी ने बाजी मारी। 95.40 प्रतिशत अंक हासिल कर उन्होंने बोर्ड परीक्षा में टॉप किया।
यूपी बोर्ड की कक्षा 12वीं में फतेहपुर की दिव्यांशी को 95.40 फीसदी अंक मिले हैं। दिव्यांशी ने 500 में से 477 अंक प्राप्त किए हैं। प्रयागराज की अंशिका यादव 95 फीसदी अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही हैं।
यूपी बोर्ड (UP Board ) की 10वीं कक्षा की परीक्षा में इस साल छात्राओं का प्रदर्शन छात्रों के मुकाबले कहीं बेहतर रहा है। टॉप 10 में सात लड़कियों ने अपनी जगह बनाई है, वहीं छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 91.69 प्रतिशत, जबकि छात्रों का 85.25 प्रतिशत रहा। परीक्षा में कुल 11,69,488 छात्र और 10,53,257 छात्राएं उत्तीर्ण हुईं।
इस बार 12वीं में कुल 22 लाख 37 हजार 578 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी।जिनमें से तीन लाख 28 हजार 329 बच्चे फेल हो गए हैं। यानी लड़कों का पास प्रतिशत जहां 81.21 फीसदी रहा तो फेल प्रतिशत 18.79 फीसदी रहा। वहीं लड़कियों का पास प्रतिशत 90.15 फीसदी रहा तो फेल प्रतिशत 9.85 फीसदी रहा है।
प्रिंस पटेल ने कहा कि कहा कि उन्हें अब बड़ा अच्छा लग रहा है। साथ ही कहा कि वो 5-6 घंटे गंभीरता से पढ़ाई करते थे। प्रिंस का कहना है कि वो आगे एनडीए में अधिकारी बनना चाहते हैं। बने
उ.प्र. बोर्ड की 10वीं व 12वीं कक्षा की परीक्षा में सफल हुए समस्त विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों व गुरुजन को हार्दिक बधाई।
यह सफलता सभी विद्यार्थियों के अथक परिश्रम, लगन और उनके गुरुजन के उत्कृष्ट मार्गदर्शन का सुफल है।
माँ शारदे की कृपा से आप सभी का भविष्य उज्ज्वल हो।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) June 18, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?