ग्वालियर ( Gwalior ) में रुद्राक्ष हॉस्पिटल के डॉक्टर संजीव शर्मा ( Dr.Sanjeev Sharma)ने इटावा निवासी नर्सिंग स्टूडेंट सोनम यादव की गला घोंटकर हत्या कर दी। मामले को आत्महत्या बताने के लिए आरोपी डॉक्टर ने शव को चादर के जरिए पंखे पर लटका दिया।
ये घटना ग्वालियर ( Gwalior ) में शुक्रवार देर रात 1 बजे कुम्हारपुरा थाटीपुर कुबेर आश्रम के पीछे की है। पुलिस को शुरुआत से ही मामला संदिग्ध लग रहा था। फॉरेंसिक एक्सपर्ट की जांच में मामला साफ हो गया। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी भी टूट गया और अपना गुनाह कबूल कर लिया। बताया जा रहा है गर्लफ्रेंड तीन दिन पहले ही आरोपी डॉक्टर के घर रहने आई थी।
ग्वालियर ( Gwalior ) मेंपुलिस के मुताबिक, देर रात सूचना मिली थी कि कुबेर आश्रम के पीछे इटावा (उत्तरप्रदेश) निवासी सोनम यादव ने डॉ. संजीव शर्मा( Dr.Sanjeev Sharma) के फ्लैट में फांसी लगा ली है। जांच में युवती के चेहरे पर चोट के निशान थे और कमरा भी अस्त-व्यस्त पड़ा था। शुरुआती जांच में ही मामला खुदकुशी का कम हत्या का ज्यादा लग रहा था। मौके पर पहुंचे आईपीएस ऋषिकेश मीणा ने फॉरेंसिक एक्सपर्ट को बुलाया। उन्होंने हत्या होने का इशारा दिया।
पुलिस संदेह के आधार पर मृतका के बॉयफ्रेंड संजीव शर्मा को थाने ले आई। यहां वह बार-बार बयान बदल रहा था। हर बार कहानी थोड़ी बदल देता। पुलिस ने जब सख्ती की तो वह अपनी ही कहानी में फंस गया। सच बताते हुए कहा कि उसने ही हत्या की है और लाश फांसी के फंदे पर टांग दी।
संजीव ने पुलिस को यह भी बताया कि वह डॉक्टर है और पार्टनरशिप में रुद्राक्ष हॉस्पिटल का संचालन करता है। इसी हॉस्पिटल में ट्रेनिंग करने वाली नर्सिंग स्टूडेंट सोनम से उसकी दोस्ती हुई और दोनों एक-दूसरे को चाहने लगे थे।
पूछताछ में पुलिस ने उससे पूछा कि प्यार करता था तो उसकी हत्या क्यों की? आरोपी ने बताया कि सोनम उसके घर पर ही रहने आ गई थी। शुक्रवार रात को सोनम ने उसके मोबाइल में एक अन्य लड़की से आपत्तिजनक बातचीत के मैसेज देख लिए थे। इस पर उसने हंगामा करते हुए झगड़ा किया। दोनों में काफी झगड़ा हुआ और गुस्से में उसने उसका गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। वह घबरा गया और बाहर घूमने चला गया। 2 घंटे बाद लौटा तो उसने फांसी पर उसके शव को लटकाकर खुदकुशी का रूप देना चाहा, लेकिन पकड़ा गया।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?