अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर ताजमहल (TajMahal ) , आगरा किला, फतेहपुर सीकरी समेत सभी एएसआई संरक्षित स्मारकों में पर्यटक निशुल्क प्रवेश कर सकेंगे। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने 21 जून को सभी स्मारकों में प्रवेश निशुल्क किए जाने का आदेश जारी कर दिया है। आगरा सर्किल के अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ. राजकुमार पटेल ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्मारकों को नि:शुल्क करने की घोषणा की।
अभी तक सभी ताजमहल (TajMahal )समेत ऐतिहासिक स्मारक केवल विश्व धरोहर दिवस 18 अप्रैल और विश्व धरोहर सप्ताह के पहले दिन 19 नवंबर और महिला दिवस पर 8 मार्च को ही निशुल्क होते रहे हैं। यह पहला मौका है, जब योग दिवस पर स्मारकों में पर्यटकों का प्रवेश निशुल्क किया गया है। । पूरा दिन ताजमहल (TajMahal )समेत किसी भी स्मारक में प्रवेश के लिए टिकट नहीं लिया जाएगा। अन्य सुरक्षा मानकों का पूर्ववत इस्तेमाल करना पड़ेगा।
फतेहपुर सीकरी स्मारक के पंचमहल परिसर में योग दिवस पर 21 जून को केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्यमंत्री एवं उपनेता, राज्यसभा मुख्तार अब्बास नकवी पांच हजार लोगों के साथ योग करेंगे। उनके साथ राज्यसभा सांसद हरद्वार दुबे, फतेहपुर सीकरी लोकसभा सांसद राजकुमार चाहर, विधायक चौ. बाबूलाल, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल और स्कूली बच्चे शामिल होंगे। सुबह 6 बजे केंद्रीय मंत्री के साथ लोग पंचमहल पर आएंगे और 6:40 बजे प्रधानमंत्री का संबोधन सुनने के बाद 7 बजे से योग करेंगे। आगरा में ताजमहल पर मुफ्त प्रवेश होने पर बड़ी तादाद में पर्यटकों के पहुंचे की संभावना है ।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत