जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा ( Kupwara ) और कुलगाम में सुरक्षाबलों ने रविवार को दो एनकाउंटर में 4 आतंकियों को मार गिराया। कुपवाड़ा एनकाउंटर में दो आतंकी मारे गए जिनमें एक पाकिस्तानी आतंकी (Pakistani Terrorist ) था और आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का सदस्य था। जम्मू-कश्मीर पुलिस के आईजी विजय कुमार ने रविवार को बताया कि अभी सुरक्षाबलों ने इलाके में 2-3 आतंकियों को घेर रखा है।
सुरक्षाबलों ने कुपवाड़ा ( Kupwara )ऑपरेशन आतंकी शौकत अहमद शेख से मिली जानकारी के बाद शुरू किया है, जिसे हाल ही में सेना ने गिरफ्तार किया था।कुपवाड़ा के अलावा कुलगाम के दमहाल हांजी पोरा इलाके में भी सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। यहां भी 2 आतंकियों को मारा गया है।
2 मारे गए आतंकवादियों की पहचान श्रीनगर के हारिस शरीफ (लश्कर-ए-तैयबा) और कुलगाम के जाकिर पद्दर (जैश-ए-मोहम्मद) के रूप में हुई है।बाद में, पुलिस ने कहा कि कुपवाड़ा मुठभेड़ में एक और आतंकवादी मारा गया। उन्होंने कहा कि भारी गोलीबारी चल रही थी। पुलिस ने कहा कि दूसरी मुठभेड़ की जगह दक्षिण कश्मीर के कुलगाम के दमहाल हांजी पोरा इलाके में थी। उन्होंने बताया कि गोलीबारी में अब तक दो आतंकवादी मारे गए।
शुक्रवार को दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के पंपोर इलाके में रहस्यमय परिस्थितियों में एक पुलिस सब इंस्पेक्टर का गोलियों से छलनी शव मिला था। मौके से 2 पिस्टल कारतूस भी मिले। मारे गए पुलिसकर्मी की पहचान सब-इंस्पेक्टर फारूक अहमद मीर (50) के नाम से हुई।
वे पंपोरा के लेठपेरा में 23 बटालियन IRP में तैनात थे। उनके परिवार में पिता, पत्नी और तीन बच्चे हैं। इनमें दो बेटियां और एक बेटा शामिल था। घटना के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया था।
#KulgamEncounterUpdate: Sofar, 02 killed #terrorists identified as Haris Sharief of #Srinagar (LeT C category) & Zakir Padder of #Kulgam (JeM C cat). #Operation in progress: IGP Kashmir@JmuKmrPolice https://t.co/zrVf3unS4A
— Kashmir Zone Police (@KashmirPolice) June 19, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?