महाराष्ट्र (Maharashtra )के सांगली( Sangli )जिले में सोमवार को बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है।महाराष्ट्र के सांगली( Sangli ) जिले में सोमवार को एक ही परिवार के 9 सदस्यों ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के मुताबिक घटना मिराज तालुका के म्हैसल में हुई है।
आत्महत्या करने वाला परिवार डॉ. माणिक यालप्पा वनमोर का बताया गया है। परिवार के आत्महत्या करने की वजह अभी सामने नहीं आई है। शुरुआती छानबीन में घटना के पीछे वजह आर्थिक तंगी बताई जा रही है। बताते हैं कि फाइनेंशियल क्राइसिस के चलते परिवार तनाव में था और इसी वजह से सभी ने एक साथ जहर पीकर जान दे दी।
सांगली (Sangli )जिले के म्हैसल में एक ही परिवार के नौ सदस्य मृत अवस्था में अपने ही घर में मिले हैं। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एसपी सांगली ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रथम द्रष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है।
आत्महत्या करने वालों में पशु चिकित्सक डॉ. माणिक येलप्पा वनमोर, अक्कताई वनमोर (मां), रेखा माणिक वनोरे (पत्नी), प्रतिमा वनमोर (बेटी), आदित्य वनमोर (बेटा) और पोपट येलप्पा वनमोर (शिक्षक), अर्चना वनमोर (पत्नी), संगीता वनमोर (बेटी), शुभम वनमोर (बेटा) शामिल हैं। घटना से म्हैसल इलाके में हड़कंप मच गया। जिसे भी सूचना मिली वह घटनास्थल की तरफ रवाना हो गया।मौके पर पुलिस और लोगों की काफी ज्यादा भीड़ जुट गई। पुलिस ने कहा कि मिर्जा के सरकारी अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। सांगली (Sangli )जिले के पुलिस अधीक्षक दिक्षित गेदम के मुताबिक नौ में तीन लाशें एक ही जगह पर पाई गई हैं। वहीं छह अन्य लाशें घर के अलग-अलग हिस्सों में थीं। मरने वालों में चार महिलाएं और पांच पुरुष हैं।
Maharashtra | Nine members of a family found dead in Sangli, police investigation underway pic.twitter.com/lGblowncdI
— ANI (@ANI) June 20, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?