बिहार (Bihar ) के बाहुबली नेता और मोकामा आरजेडी के विधायक अनंत सिंह(Anant Singh )को एके 47 मामले में सजा मिली है। पटना की एमपी-एमएलए कोर्ट ने मंगलवार को 10 साल कैद में रहने की सजा सुनाई। 14 जून को उन्हें कोर्ट ने दोषी करार दिया था।पटना की एमपी-एमएलए कोर्ट ने सिंह को यह सजा सुनाई। उनके घर से AK-47 राइफल व अन्य हथियार बरामद हुए थे।
सजा मिलने के बाद अनंत सिंह (Anant Singh )की विधानसभा की सदस्यता जाने का खतरा है। दो वर्ष से ज्यादा सजा होने पर विधानसभा की सदस्यता खत्म हो जाती है। हालांकि उनके वकील सुनील कुमार ने कहा कि सजा के फैसले को पटना हाइकोर्ट में चुनोती दी जाएगी और अपील दायर की जाएगी। अदालत ने अनंत सिंह के पैतृक आवास के केयरटेकर को भी 10 साल की सजा सुनाई है।
विशेष कोर्ट ने 14 जून को अनंत सिंह (Anant Singh )को दोषी करार दिया था। 2019 में लदवां गांव स्थित उनके पैतृक आवास से एके-47 राइफल, 33 जिंदा कारतूस और दो हैंड ग्रेनेड बरामद किए गए थे। पटना की एमपी-एमएलए कोर्ट ने गत सोमवार को सुनवाई पूरी करने के बाद 21 जून को सजा का एलान करने की घोषणा की थी। अनंत सिंह फिलहाल पटना की बेऊर जेल में बंद है।
बिहार के बाढ जिले की तत्कालीन एएसपी लिपि सिंह ने दावा किया था कि उनके पास हथियारों की तस्करी की पुख्ता सूचना है। इसके बाद पुलिस ने अनंत सिंह के घर पर छापेमारी की थी। करीब 11 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद उनके पैतृक आवास से भारी मात्रा में हथियार मिले थे।
छापेमारी के बाद बिहार पुलिस ने अनंत सिंह के पैतृक आवास के केयरटेकर को गिरफ्तार कर लिया था। इसकी सूचना मिलते ही बाहुबली विधायक अनंत सिंह फरार हो गए थे। हालांकि, चार दिन बाद उन्होंने दिल्ली के साकेत कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। इसके बाद बिहार पुलिस उन्हें बाढ ले आई थी। वह 2019 से ही पुलिस की गिरफ्त में हैं। इस कांड की सुनवाई स्पीडी ट्रायल के तहत प्रतिदिन यानी 34 माह तक चली। इस कांड में विधायक अनंत सिंह को सुप्रीम कोर्ट तक से जमानत नहीं मिली थी। विशेष लोक अभियोजक ने 13 पुलिस अभियोजन गवाहों को कोर्ट में पेश किया। विधायक की ओर से बचाव पक्ष में 34 गवाह पेश किए गए।
विधायक अनंत सिंह (Anant Singh )पर एमपी-एमएलए विशेष कोर्ट में 5 आपराधिक मामले सेशन ट्रायल और 4 आपराधिक मामले न्यायिक दंडाधिकारी एम-पीएमएलए के विशेष कोर्ट में चल रहा है। इसके अलावे दानापुर, गया व बाढ़ में आपराधिक मामले चल रहे हैं।
Bihar | RJD MLA Anant Singh, who was found guilty in a case where police recovered an AK-47 gun & other weapons from his residence, has been sentenced to 10 yrs of imprisonment by the MP-MLA court in Patna, today https://t.co/HLesNxfAwr
— ANI (@ANI) June 21, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?