अंतरराष्ट्रीय योग दिवस ( International Yoga Day 2022 ) के मौके पर पूरे देश में लोगों के बीच जबरदस्त उत्साह है। प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति से लेकर सेना के जवान योगासन कर दुनिया को योग की ताकत संदेश दे रहे हैं। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के हिमवीरों ने 8 तारीख को लद्दाख में 17,000 फीट की ऊंचाई पर योग किया।
लद्दाख में आईटीबीपी जवानों का योगासन देख हर कोई हैरान है। भारी बर्फबारी के बीच बिना वस्त्र के योगा करना भारतीय सेना की ताकत को दिखाता है।भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) की केंद्रीय स्काई टीम ने भारी बर्फ के बीच 14,000 फीट की ऊंचाई पर रोहतांग दर्रे पर योगा दिवस समारोह में भाग लिया।
‘भारत समेत दुनियाभर में आज 8वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस ( International Yoga Day )मनाया जा रहा। प्रधानमंत्री मोदी कर्नाटक के मैसूर पैलेस ग्राउंड में योग दिवस मनाने पहुंचे थे। उन्होंने करीब 15 हजार लोगों के साथ योग किया। प्रधानमंत्री मोदी ने योग की शुरुआत ताड़ासन, त्रिकोणासन, भद्रासन जैसे आसनों से की। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि योग अब वैश्विक पर्व बन गया है। यह पार्ट ऑफ लाइफ नहीं, वे ऑफ लाइफ बन गया है।
इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- ‘आज योग मानव मात्र को निरोगी जीवन का विश्वास दे रहा है। हम आज सुबह से देख रहे हैं कि योग की तस्वीरें जो कुछ वर्ष पहले आध्यात्मिक केंद्रों पर दिखती थीं, वो आज विश्व के कोने-कोने में दिख रही हैं। ये साझी मानवता की तस्वीरें हैं। यह एक वैश्विक पर्व बन गया है। यह किसी व्यक्ति मात्र के लिए नहीं संपूर्ण मानवता के लिए है। इसलिए इस बार की थीम है योगा फॉर ह्यूमैनिटी।’
उन्होंने कहा- ‘मैं योग को दुनिया में पहुंचाने के लिए यूनाइटेड नेशंस का धन्यवाद करता हूं। साथियों योग के लिए हमारे महर्षियों, ऋषियों और आचार्यों ने कहा है- योग हमारे लिए शांति लाता है। यह हमारे देश और विश्व के लिए शांति लाता है। यह पूरा विश्व हमारे शरीर में है। यह हर चीज को सजीव बनाता है। योग हमें सजग, प्रतिस्पर्धी बनाता है। यह लोगों और देशों को जोड़ता है। यह हम सभी के लिए समस्या का समाधान बन सकता है।’
Participated in the Yoga Day programme in Mysuru. #YogaForHumanity pic.twitter.com/SJxDfEHeOx
— Narendra Modi (@narendramodi) June 21, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?