लखनऊ ( Lucknow) में गोमतीनगर के पत्रकारपुरम इलाके में बुधवार सुबह एक होटल में बहराइच के दवा व्यापारी ललित रस्तोगी ने फांसी लगा आत्महत्या कर ली। शव के पास से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें लिखा है जिंदगी से थक चुका हूं। पुलिस जांच कर रही है।
लखनऊ ( Lucknow) में गोमतीनगर के पत्रकारपुरम स्थित द मून स्टार होटल में मंगलवार रात बहराइच (Bahraich ) के चिलवारिया निवासी ललित रस्तोगी ने कमरा बुक कराया था। ललित कमरे का दरवाजा बंद कर सो गए। सुबह तक कमरे से कोई नहीं निकला, तो होटल कर्मचारियों ने दरवाजा खटखटाया। काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर होटल के मैनेजर सुनील कुमार राठौर ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक की टीम के साथ प्रयास असफल होने पर डुप्लीकेट चाबी से कमरा खोला तो ललित रस्तोगी का शव फंदे से लटका मिला।
कमरे के अंदर पहुंचते ही देखा कि ललित का शव फंदे के सहारे लटक रहा है। शव के पास से ही एक सुसाइड नोट मिला जिसमें लिखा था कि जिंदगी से पूरी तरह हार चुका हूं। टूट चुका हूं। अब जीने की इच्छा नहीं है। इसके बाद पुलिस ने तुरंत होटल से ललित की जानकारी लेने के बाद परिजनों को सूचना दी। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लखनऊ ( Lucknow) पुलिस के मुताबिक, मृतक दवा कारोबार का काम करता था। परिजनों को सूचना दे दी गई है। ऐसे में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।पुलिस के मुताबिक कमरे में कोई ऐसी आपत्तिजनक चीज नहीं मिली जो हत्या की तरफ इशारा कर रही हो।
Related News


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?