उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के फिरोजाबाद ( Firozabad )-कोटला मार्ग पर गांव नगला अखई बंबा के पास गुरुवार की शाम दर्दनाक हादसा हो गया। यहां प्राइवेट बस की चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। सूचना पर थाना नारखी और फरिहा पुलिस पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण कर शवों को पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भेजा। तीन युवक दोस्त थे। जन्मदिन की पार्टी मनाकर लौट रहे थे।
फिरोजाबाद ( Firozabad ) के कस्बा फरिहा निवासी आकाश (22), गौरव (24) और शिवम (22) फिरोजाबाद से बाइक से अपने घर जा रहे थे। देर शाम तीनों लोग नारखी क्षेत्र के गांव अखई बंबा स्थित भूतेश्वर मंदिर के पास पहुंचे थे। इसी दौरान फरिहा की तरफ से आ रही प्राइवेट बस ने बाइक सवार युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में तीनों युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। बताया गया है कि बरात लेकर बस मुस्तफाबाद से फिरोजाबाद जा रही थी। बवाल की आशंका पर कई थानों का फोर्स पहुंच गया।
चालक बस को लेकर मौके से भागने लगा। लोगों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही बस का पीछा कर पकड़ लिया। इस बीच नारखी थानाध्यक्ष फतेहबहादुर सिंह, थानाध्यक्ष फरिहा ऋषि कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के पहुंचने तक तीनों युवकों की मौत हो चुकी थी।पुलिस ने बस को कब्जे में लिया। शवों को पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भेज दिया। मृतकों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। शवों को देखकर चीख-पुकार मच गई।
हादसे में जान गंवाने वाले गौरव, शिवम और आकाश तीनों दोस्त थे। परिजनों ने बताया कि गुरुवार को शिवम का जन्मदिन था। तीनों दोस्त फिरोजाबाद ( Firozabad ) में जन्मदिन की पार्टी मनाने के बाद फरिहा लौट रहे थे। शिवम मेडिकल स्टोर की दुकान पर नौकरी करता था। आकाश चाऊमीन का ठेला लगाकर परिवार का भरण पोषण करता था। गौरव विद्युत विभाग में ठेका कर्मचारी था। तीनों की मौत से उनके परिवारों में कोहराम मच गया।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?