आगरा (Agra ) में फैशन और फूड ब्लॉगर रितिका सिंह ( Ritika Singh) की पति ने चौथी मंजिल से फेंककर हत्या कर दी। महिला प्रेमी के साथ लिव-इन में रह रही थी। पति और उसके साथ आए युवकों ने प्रेमी को भी कमरे में बांधकर पीटा। उसकी हत्या करने की कोशिश की। बमुश्किल वह उनके चंगुल से बचकर निकल पाया।
आगरा (Agra ) पुलिस ने महिला के पति और उसकी दो बहनों को मौके से पकड़ लिया है। आरोपी से साथ आए दो युवक फरार है। पुलिस उनका पता लगाने की कोशिश कर रही है। यह भी पता चला है कि महिला दो महीने पहले ही प्रेमी के साथ इस अपार्टमेंट में शिफ्ट हुई थी।
ताजगंज इलाके में ओम श्री अपार्टमेंट की चौथी मंजिल पर फ्लैट नंबर-406 में रितिका (30)और विपुल अग्रवाल लिव-इन में रहते थे। रितिका का अपने पति आकाश गौतम और विपुल का अपनी पत्नी से तलाक का केस चल रहा है। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे उनके फ्लैट पर तीन युवक और दो महिलाएं आईं।
थोड़ी देर बाद अपार्टमेंट के लोगों ने किसी भारी चीज के नीचे गिरने की आवाज सुनी। बाहर निकलकर देखा तो सामने रितिका की लाश पड़ी हुई थी। हाथ रस्सी से बंधे हुए थे। अपार्टमेंट में रहने वालों ने तुरंत पुलिस को वारदात की जानकारी दी। सूचना पर डिप्टी एसपी अर्चना सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंची।
मौके पर आगरा (Agra ) पुलिस ने रितिका के पति आकाश गौतम और उसकी दो बहन सुनीता और सुशीला को पकड़ लिया। साथ ही, प्रेमी विपुल को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।
पुलिस के अनुसार रितिका का मायका विजय नगर, गाजियाबाद में है। वर्ष 2014 में उसने टूंडला के नगला झम्मन निवासी आकाश गौतम से प्रेम विवाह किया था। पहले दोनों फिरोजाबाद में रहते थे। आकाश कंसल्टेंसी कोचिंग चलाता था। बाद में वे आगरा आकर रहने लगा। वर्ष 2017 में रितिका की दोस्ती फेसबुक के माध्यम से बड़ा बाजार, टूंडला निवासी विपुल अग्रवाल से हो गई। विपुल पहले से शादीशुदा है।रितिका फूड और फैशन ब्लागर थीं। इंस्टाग्राम पर सक्रिय रहती थीं।
थाना ताजगंज क्षेत्र के अपार्टमेंट में शादीशुदा महिला द्वारा पुरुष मित्र के साथ लिव इन में रहने की जानकारी होने पर महिला के पति द्वारा फ्लैट से गिरा देने से महिला की मृत्यु होने पर पुलिस द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी एवं अग्रिम वैधानिक कार्यवाही के संबंध में #DIG/#SSP_AGRA बाइट । pic.twitter.com/yqv5pKrvdj
— AGRA POLICE (@agrapolice) June 24, 2022
https://platform.twitter.com/widgets.js


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत