भारतीय पुलिस सेवा ( IPS Officers ) के अधिकारी तपन कुमार डेका को शुक्रवार को खुफिया ब्यूरो (आईबी) का प्रमुख नियुक्त किया गया। वह अरविंद कुमार की जगह लेंगे, जिनका विस्तारित कार्यकाल 30 जून को समाप्त हो रहा है।साथ ही भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी परमेश्वरन अय्यर( Parameswaran Iyer )को नीति आयोग (NITI Aayog) का मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया।
कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी एक आधिकारिक आदेश के मुताबिक, डेका फिलहाल आईबी की अभियान शाखा की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। वह दो साल के लिए आईबी के प्रमुख नियुक्त किये गये हैं।
साल 2006 से 2012 तक IB में नेशनल एंटी टेरर विंग और आल एंटी टेरर ऑपरेशन हेड के तौर पर काम करने वाले तपन डेका NSA अजित डोवाल के बहुत करीब रहे हैं। बताया जाता है कि अपने पूरे करियर के दौरान वह एनएसए डोवाल के बेहद खास अफसरों में से एक हैं।
साथ ही भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी परमेश्वरन अय्यर( Parameswaran Iyer )को नीति आयोग (NITI Aayog) का मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया। वह अमिताभ कांत का स्थान लेंगे, जिनका कार्यकाल 30 जून को समाप्त होने वाला है।परमेश्वरन अय्यर ने भारत सरकार के स्वच्छ भारत मिशन में अहम भूमिका निभाई थी। कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) की एक अधिसूचना के अनुसार, अय्यर का प्रारंभिक कार्यकाल दो साल का होगा।
परमेश्वरन अय्यर( Parameswaran Iyer ) ने 17 साल की सेवा के बाद 2009 में भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) से इस्तीफा दे दिया था और फिर 2016 में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग (D0DWS) के सचिव के रूप में वापस आए थे। स्वच्छ भारत अभियान के पीछे वह एक बड़ी ताकत थे। यह अभियान ग्रामीण भारत में 90 मिलियन से अधिक शौचालयों का निर्माण करके खुले में शौच को खत्म करने का अभियान था। भारत को ‘खुले में शौच मुक्त’ बनाने में अय्यर ने अहम भूमिका निभाई था। जुलाई 2020 में, उन्होंने DoDWS के सचिव के पद से इस्तीफा दे दिया और बाद में अमेरिका में विश्व बैंक के साथ काम करने लगे।
63 वर्षीय अय्यर इससे पहले अप्रैल 1998 और फरवरी 2006 के बीच संयुक्त राष्ट्र में वरिष्ठ ग्रामीण जल स्वच्छता विशेषज्ञ के रूप में काम कर चुके हैं। अय्यर ने उत्तर प्रदेश में मायावती सरकार के साथ शिक्षा के क्षेत्र में भी काम किया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?