उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) में तबादलों का सिलसिला जारी है। शनिवार को योगी आदित्यनाथ सरकार ने एक बार फिर बड़े स्तर प्रशासनिक फेरबदल किया है, उत्तर प्रदेश में 11 आईएएस(11 IAS Officers ), 31 आईपीएस अफसरों के तबादले किए गए हैं। मेरठ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी को आगरा का नया एसएसपी बनाया गया है। एसएसपी आगरा सुधीर कुमार सिंह को सहारनपुर रेंज का डीआईजी बनाया गया है।
यूपी सरकार ने 11 आईएएस अफसरों (11 IAS Officers )के तबादले में लखनऊ विकास प्राधिकरण(एलडीए) के वीसी अक्षय त्रिपाठी और लखनऊ कमिश्नर को भी हटाया गया है। नगर आयुक्त अजय कुमार द्विवेदी को आगरा विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है।
11 आईएएस अफसरों (11 IAS Officers ) की सूची के मुताबिक, आगरा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजेंदर पेंसिया को नगर विकास विभाग में विशेष सचिव, लखनऊ नगर निगम के नगर आयुक्त अजय कुमार द्विवेदी को आगरा विकास प्राधिकरण, गोरखपुर के मुख्य विकास अधिकारी इंद्रजीत सिंह को लखनऊ नगर निगम का नगर आयुक्त, हमीरपुर के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट संजय कुमार मीणा को गोरखपुर का मुख्य विकास अधिकारी, एलडीए उपाध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी को आईटी एवम इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग उत्तर प्रदेश शासन का विशेष सचिव, नगर विकास विभाग के विशेष सचिव इंद्रमणि त्रिपाठी को उपाध्यक्ष, भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग उत्तर प्रदेश शासन की सचिव डॉ. रोशन जैकब को वर्तमान पद के साथ साथ लखनऊ का मंडलायुक्त, लखनऊ के मंडलायुक्त रंजन कुमार को नगर विकास विभाग का सचिव, लोकनिर्माण विभाग के विशेष सचिव गिरिजेश कुमार त्यागी को उच्च शिक्षा विभाग का विशेष सचिव, गोरखपुर के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कुलदीप मीणा को बिजनौर का मुख्य विकास अधिकारी, उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग प्रयागराज की सचिव वंदना त्रिपाठी को नोएडा के विशेष कार्याधिकारी के पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?