जयपुर ( Jaipur ) में शनिवार शाम राजस्थान बिजली विभाग की इंजीनियर मधुबाला (Engineer Madhubala) द्रव्यवती नदी में कूद गई। उसे बचाने के लिए उसके पति ने भी नदी में में छलांग लगा दी। दोनों की डूबने से मौत हो गई। लोगों ने दोनों को डूबता देख शिप्रापथ पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने लोगों की मदद से दोनों के शवों को बाहर निकाला।
जयपुर ( Jaipur ) में शिप्रापथ थाना पुलिस ने बताया कि परिवार में हुए झगड़े के कारण इंजीनियर मधुबाला (28) घर से भागते हुए द्रव्यवती नदी की ओर गई। उसके पीछे उसका पति तरुण कुमार सिंह (32) भी भागता हुआ पहुंचा। तरुण जब तक मधुबाला तक पहुंचता। तब तक पत्नी ने द्रव्यवती नदी में छलांग लगा दी। मधुबाला को बचाने के लिए तरुण कुमार सिंह भी पानी में कूद गया। मौके पर पानी अधिक होने और दलदल के कारण दोनों की मौके पर मौत हो गई।
प्रारम्भिक जांच में सामने आया है कि तरुण कुमार बिहार के पटना मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में स्टाफ नर्स ए-ग्रेड (कंपाउंडर) के पद पर था। उसकी पत्नी मधुबाला बिजली विभाग में AEN थी। वर्तमान में उसकी तैनाती सूरतगढ़ (राजस्थान) में है।सामने आया कि पत्नी का ट्रांसफर जयपुर कराने को लेकर दोनों किसी से मिलने वाले थे। इसी बात पर विवाद हो गया। तीन साल पहले दोनों की शादी हुई थी। दोनों के 8 माह की एक बच्ची है। वे कुछ दिन पहले ही जयपुर ( Jaipur ) में मानसरोवर के गणपति नगर स्थित अपने घर पर आए थे। यहां तरुण कुमार सिंह के माता-पिता रहते हैं। द्रव्यवती नदी सामने ही है।तरुण का परिवार मूलत: करौली का रहने वाला है, जो लंबे समय से जयपुर में रह रहा था। पत्नी मधुबाला अलवर की रहने वाली है। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के कारणों की जांच हो रही है है।पुलिस ने बताया कि मृतकों के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?