इलाहाबाद हाईकोर्ट ( Allahabad High Court ) ने उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में तैनात अलग-अलग रैंक के 1085 न्यायिक अधिकारियों( judicial officers) का रविवार को तबादला कर दिया है। ट्रांसफर किए गए न्यायिक अधिकारियों में एडीजे रैंक के 427, सिविल जज सीनियर डिविजन रैंक के 233 तथा सिविल जज जूनियर डिविजन रैंक के 425 न्यायिक अधिकारी शामिल हैं।
इलाहाबाद हाईकोर्ट( Allahabad High Court ) के रजिस्ट्रार जनरल आशीष गर्ग की ओर से जारी अधिसूचना जारी हुई है। अधिसूचना के अनुसार तबादला किए गए समस्त न्यायिक अधिकारियों ( judicial officers)को 4 जुलाई 2022 को अपना चार्ज हस्तांतरित करना है। इन सभी न्यायिक अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे तत्काल नई तैनाती के स्थान पर चार्ज ग्रहण करें। अधिसूचना के अनुसार इन अधिकारियों को चार्ज ग्रहण करने के बाद चार्ज ग्रहण की सूचना हाईकोर्ट को भेजना होगा।
मालूम हो कि इलाहाबाद हाईकोर्ट( Allahabad High Court ) ने अभी हाल ही में 20 जून को एडीजे रैंक, सिविल जज सीनियर डिविजन तथा सिविल जज जूनियर डिविजन ड्राइंग के सैकड़ों न्यायिक अधिकारियों ( judicial officers)का एक जिले से दूसरे जिले में तबादला किया था। आज फिर हाईकोर्ट ने 1085 न्यायिक अधिकारियों का तबादला कर इनकी सूची जारी की है।
अधिसूचना में कहा गया है, यह आदेश न्यायिक अधिकारियों ( judicial officers)द्वारा भेजे गए प्रत्यावेदन पर विचार करने के बाद ही निर्णय लिया गया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट प्रशासन ने इससे पहले 20 जून को 619 न्यायिक अधिकारियों का स्थानांतरण किया था। जबकि, उसके पहले 17 मई को 86 जिला जज रैंक के न्यायिक अधिकारियों को स्थानांतरित किया गया था। हाईकोर्ट प्रशासन द्वारा रविवार को जारी न्यायिक अधिकारियों के स्थानांतरण की सूची में कहा गया है कि स्थानांतरित किए गए सभी अधिकारियों को सोमवार तक नए तैनाती स्थान पर तत्काल प्रभाव से अपना चार्ज लेना होगा।
Annual Transfer (ADJ) Notification No. 276 to 703[03-07-2022] ODT PDF DOC
Annual Transfer CJ (SD) Notification No. 704 to 937[03-07-2022] ODT PDF DOC


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?