राजस्थान ( Rajasthan ) की अशोक गहलोत सरकार ने सोमवार को 29 आईएएस (29 IAS Officers )और 16 आईपीएस अफसरों की तबादला सूची जारी कर दी है। सरकार ने जयपुर ( Jaipur ) , अलवर और धौलपुर के कलेक्टरों को इधर से उधर कर दिया है। आईएएस टीना डाबी ( Tina Dabi ) को पहली बार किसी जिले की कमान सौंपते हुए जैसलमेर (Jaisalmer ) का कलेक्टर बनाया गया है। उनकेआईएएस पति डॉ. प्रदीप के. गवाड़े को प्रबंध निदेशक राज्य खान एवं खनिज निगम लिमिटेड और निदेशक पेट्रोलियम, उदयपुर बनाया गया है।
गौरतलब है कि टीना डाबी 2015 आईएएस ( IAS )परीक्षा में पहली रैंक हासिल करने वाली पहली अनुसूचित जाति (एसटी) महिला हैं। जैसलमेर जिले में उनकी कलेक्टर के तौर पर ये पहली पोस्टिंग है। अपनी पर्सनल जिंदगी की वजह से अक्सर सुर्खियों में बनी रहने वाली आईएएस टीना डाबी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।
इसी तरह, इंद्रजीत यादव को डूंगरपुर का कलेक्टर, प्रताप सिंह को प्रबंधक निदेशक खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम, अमित यादव को संयुक्त सीईओ स्टेट हेल्थ एश्योरेंस एजेंसी, रविंद्र गोस्वामी को बूंदी कलेक्टर अर्तिका शुक्ला को सीईओ माडा अलवर, अवधेश मीना को आयुक्त जोधपुर विकास प्राधिकरण, गौरव सैनी को सहायक सीईओ अधिकी हेल्थ एश्योरेंस, सुशील कुमार को आयु्क्त अजमेर नगर निगम, देंवेंद्र कुमार शर्मा को संयुक्त शासन सचिव कार्मिक विभाग, निधि बीटी को सीईओ माडा भरतपुर और टी शुभमंगला को सीईओ माडा सिरोही बनाया गया है।
आईपीएस प्रसन्न कुमार खमेसरा को आईजी कोटा, गौरव श्रीवास्तव को आईजी भरतपुर, विकास कुमार को आईजी, एटीएस जयपुर, कैलाश चंद विश्नोई को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त जयपुर, श्वेता धनकड़ को पुलिस उपायुक्त जयपुर मेट्रो रेल कॉरपोरेशन, प्रीति जैन को निदेशक इंटेलिजेंस ट्रेंनिंग एकेडमी जयपुर, प्रदीप मोहन शर्मा को कमांडेंट हाड़ी रानी बटालियन अजमेर, राजीव प्रचार को पुलिस आयुक्त पूर्व, जयपुर, प्रहलाद सिंह को पुलिस उपायुक्त यातायात जयपुर, अनिल कुमार को पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़, मृदुल कच्छावा को पुलिस अधीक्षक झुंझुनू, अमृता दोहुन को पुलिस उपायुक्त जोधपुर शहर पूर्व, वंदिता राणा को पुलिस उपायुक्त जयपुर शहर पश्चिम, राजकुमार चौधरी को कमांडेंट बटालियन आरएसी बीकानेर, संजीव नैन को पुलिस अधीक्षक दौसा, योगेश गोयल को पुलिस उपायुक्त दक्षिण जयपुर बनाया गया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?