प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi ) सोमवार को जब विजयवाड़ा (Vijayawada )अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से भीमावरम के लिए रवाना हुए, तो उनके हेलीकॉप्टर की उड़ान के रास्ते में काले गुब्बारे छोड़े गये। जिसे विशेष सुरक्षा समूह (एसपीजी) बड़ी सुरक्षा चूक के तौर पर देख रहा है। इस संबंध में कांग्रेस के एक कार्यकर्ता को हिरासत में लिया गया है। कांग्रेस के तीन अन्य कार्यककर्ताओं को काले गुब्बारों के साथ हवाई अड्डे में घुसने का प्रयास करने के लिए गिरफ्तार किया गया है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi ) की सुरक्षा के लिए हवाई अड्डे पर करीब 800 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था, आंध्रप्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को प्रधानमंत्री की राज्य की यात्रा के दौरान आंध्रप्रदेश को विशेष दर्जा देने समेत कई ‘वादे तोड़ने’ को लेकर विरोध प्रदर्शन आयोजित करने की अपील की थी। प्रधानमंत्री स्वतंत्रता सेनानी अल्लूरी सीताराम राजू की प्रतिमा का अनावरण करने के लिए आंध्रप्रदेश आये थे। कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ता गणवरम में स्थित हवाई अड्डे से काफी दूर एक गांव में निर्माणाधीन इमारत पर चढ़ गये और वहां से हाइड्रोजन से भरे काले गुब्बारे छोड़े।
पुलिस ने इस मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों ने गुब्बारों के साथ पोस्टर भी बांध रखा था। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ कुशल ने कहा कि एयरपोर्ट के पास सख्त सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। जैसे ही प्रधानमंत्री के हेलिकॉप्टर ने उड़ान भरी, इन लोगों ने गुब्बारों को हवा में छोड़ दिया।
कांग्रेस ने एक वीडियो साझा किया, जिसमें गणवरम से एमआई-17एस हेलीकॉप्टर के गांव के ऊपर से गुजरते समय काले गुब्बारे हवा में उड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं।जब दो हेलीकॉप्टर वहां से गुजर रहे थे, तब गुब्बारे आसमान में काफी ऊपर तक पहुंच गये थे। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि क्या वे हेलीकॉप्टरों के करीब पहुंच गये थे। बिना किसी घटना के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi ) की यात्रा पूरी हो गयी, जिसके बाद एसपीजी ने राहत की सांस ली, जो प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार है।
एसपीजी ने काले गुब्बारे छोड़े जाने को काफी गंभीरता से लिया है और राज्य सरकार से इस मामले में स्पष्टीकरण मांगा है। एसपीजी ने राज्य की पुलिस से पूछा है कि अगर गुब्बारों के साथ ड्रोन भी होते, तो क्या होता।
Four Congress workers arrested for releasing black balloons after PM Modi chopper takes off; Andhra Police say no security breach
Read @ANI Story | https://t.co/D3WasJhAwq\#CongressWorkersArrested #PMModi #BlackBalloons #AndhraPolice pic.twitter.com/6wwcO4TjBa
— ANI Digital (@ani_digital) July 4, 2022
#WATCH | A Congress worker released black balloons moments after PM Modi’s chopper took off, during his visit to Andhra Pradesh.
(Source: unverified) pic.twitter.com/ZYRlAyUcZK
— ANI (@ANI) July 4, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?