उत्तर प्रदेश के कानपुर (Kanpur ) जिले में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप मच गया है। कानपुर के बर्रा-2 यादव मार्केट के पास डबल मर्डर हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।पति-पत्नी की हत्या का कुछ घंटे में ही सनसनीखेज खुलासा हो गया है। दंपति की बेटी ही कातिल निकली है। बेटी ने ही अपने ब्वॉय फ्रेंड और उसके दोस्त के साथ मिलकर मां-बाप को मौत के घाट उतारा है।
जानकारी के अनुसार, कानपुर (Kanpur )के बर्रा-2 यादव मार्केट के पास दोहरे हत्याकांड की यह घटना हुई है। मूलरूप से खागा निवासी मुन्नालाल उत्तम (61 वर्ष) बर्रा-2 में पत्नी राजदेवी (55), बेटे अनूप उत्तम और गोद ली हुई बेटी कोमल के साथ रहते थे। मुन्नालाल फील्ड गन फैक्ट्री में सुपरवाइजर थे और एक साल पहले ही रिटायर हुए थे। तय योजना के मुताबिक सोमवार देर रात कोमल ने पहले माता-पिता और भाई को जूस में कीटनाशक मिलाकर दिया और फिर प्रेमी रोहित को बुला लिया। इसके बाद दोनों ने मिलकर मुन्नालाल को चाकू से गला काट मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद बगल वाले कमरे में सो रहीं राजदेवी की भी चाकू से हत्या कर दी।
बेटी ने कानपुर (Kanpur ) पुलिस को भी गुमराह करने की कोशिश की। वह रोने का नाटक करती रही। लेकिन, सीसीटीवी फुटेज और मौका-ए-वारदात पर मिले सबूत के आधार पर पुलिस ने 10 घंटे में मामले का खुलासा कर दिया।
रात में गेट खोलकर हत्यारों की एंट्री कराई थी। पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कानपुर (Kanpur ) पुलिस को एक संदिग्ध घर में घुसते और करीब तीन घंटे बाद निकलते दिखाई दिया था। यहीं से पुलिस खुलासे के करीब पहुंची। सीसीटीवी और मोबाइल फोन ने मामले को खोल दिया। वारदात के बाद पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो कोमल ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। उसने पुलिस को बताया कि संपत्ति को लेकर रोहित के साथ मिलकर माता-पिता को मौत के घाट उतार दिया। भाई को भी वह मारना चाहती थी मगर उसने गेट ही नहीं खोला जिसके कारण वह बच गया।
दिनांक 05.07.22 को थाना क्षेत्र बर्रा में घटित डबल मर्डर केस के सम्बन्ध में अपर पुलिस आयुक्त, अपराध/HQ महोदय द्वारा दी गयी बाइट। @Uppolice @UPGovt pic.twitter.com/qoa04RO1N2
— POLICE COMMISSIONERATE KANPUR NAGAR (@kanpurnagarpol) July 5, 2022


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत