नुपुर शर्मा ( Nupur Sharma )को जान से मारने की धमकी देने वाले के अजमेर दरगाह का खादिम सलमान चिश्ती ( Salman Chishti ) कोराजस्थान ( Rajasthan ) पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
अजमेर पुलिस ने देर रात यह कार्रवाई की है। धमकी का वीडियो वायरल होने के बाद से सलमान चिश्ती फरार चल रहा था। एएसपी विकास सांगवान ने सलमान चिश्ती की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।
एएसपी विकास सांगवान ने कहा, हमें सूचना मिली थी कि दरगाह के खादिम सलमान चिश्ती( Salman Chishti ) द्वारा भ्रामक और आपत्तिजनक वीडियो डाला गया है, जिसके बाद मामले में एफआईआर दर्ज की गई थी। उन्होंने बताया सलमान चिश्ती को उनके घर से पकड़ा गया है। पूछताछ जारी है। उन्होंने नूपुर शर्मा के संबंध पर कुछ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। पुलिस अधिकारी ने बताया, ऐसा प्रतीत हो रहा है कि सलमान चिश्ती ने नशे में यह वीडियो बनाया था। सलमान चिश्ती हिस्ट्रीशीटर भी हैं और उसके खिलाफ 13 मामले भी दर्ज हैं।

दरगाह के खादिम सलमान चिश्ती ( Salman Chishti ) ने दो मिनट पचास सेकंड के वीडियो में भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा को जान से मारने की धमकी दी थी। वीडियो में वह कह रहा है कि ‘वक्त पहले जैसा नहीं रहा, वरना वह नहीं बोलता, कसम है मुझे पैदा करने वाली मेरी मां की, मैं उसे सरेआम गोली मार देता, मुझे मेरे बच्चों की कसम, मैं उसे गोली मार देता और आज भी सीना ठोक कर कहता हूं, जो भी नुपुर शर्मा की गर्दन लाएगा, मैं उसे अपना घर दे दूंगा और रास्ते पर निकल जाऊंगा, सलमान ये वादा करता है।’
वीडियो में आगे उसने अपने आपको ख़्वाजा का सच्चा सिपाही बताते हुए कहा कि मैं आज भी चीरने का दम रखता हूं। वायरल वीडियो में सलमान मुसलमानों को भड़काने वाली बातें भी कह रहा है। बता दें कि 17 जून को गरीब नवाज की दरगाह के बाहर से निकाले गए मौन जुलूस में दरगाह के खादिम गौहर चिश्ती ने भी भड़काऊ भाषण दिया था। नारा लगाया था “गुस्ताख ए रसूल की यही सजा, सर तन से जुदा, सर तन से जुदा” जिसके बाद उदयपुर में कन्हैया लाल की हत्या कर दी गई थी।
Ajmer, Rajasthan | It was brought to my notice that Salman Chishti, Khadim of Ajmer Dargah shared an objectionable video & FIR was filed. He was nabbed from his house & is being questioned. It seems he was in an inebriated state when video was made. He is a history-sheeter: ASP pic.twitter.com/uH3ukU2PDR
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) July 6, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?