प्रधानमंत्री की सिफारिश पर राष्ट्रपति ने केंद्रीय मंत्रियों मुख्तार अब्बास नकवी ( Mukhtar Abbas Naqvi )और आरसीपी सिंह का इस्तीफा मंजूर कर लिया है। दोनों ने बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दिया था। इसी के साथ मुख्तार अब्बास नकवी और आरसीपी सिंह के मंत्रालयों का अतिरिक्त प्रभार दूसरे मंत्रियों को दे दिया गया है। ज्योतिरादित्य सिंधिया को इस्पात मंत्रालय जबकि स्मृति इरानी ( Smriti Irani) को अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
मुख्तार अब्बास नकवी ( Mukhtar Abbas Naqvi )और आरसीपी सिंह ने बुधवार को मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। दोनों का राज्यसभा कार्यकाल गुरुवार को समाप्त हो रहा है। इससे पहले कैबिनेट बैठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोनों की तारीफ की थी। नकवी के पास अल्पसंख्यक मामलों का मंत्रालय जबकि आरसीपी सिंह के पास इस्पात मंत्रालय था। आज नकवी ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात की थी।
वहीं, आरसीपी सिंह जनता दल यू के राज्यसभा सांसद थे लेकिन नीतीश कुमार से मनमुटाव के चलते उन्हें दोबारा उच्च सदन का टिकट नहीं मिला। कहा जाता है कि भाजपा से बढ़ती नजदीकियों ने उन्हें अपनी पार्टी से दूर कर दिया। कयास हैं कि उन्हें भी कोई अहम जिम्मेदारी या पद मिल सकता है।
President of India, as advised by PM, accepts the resignations of Mukhtar Abbas Naqvi and Ram Chandra Prasad Singh from Union Council of Ministers, with immediate effect. Smriti Irani to be assigned Ministry of Minority Affairs charge, in addition to her existing portfolio. (1/2)
— ANI (@ANI) July 6, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?