मेरठ ( Meerut) के लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज में जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर मोनिका दुबे (Dr. Monika Dubey) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह वारदात मंगलवार की देर रात सामने आई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मोनिका दुबे नाम की छात्रा ने गर्ल्स हॉस्टल में अपने कमरे में फांसी लगाई। वह रेडियोलॉजी डिपार्टमेंट की सेकंड ईयर की छात्रा थी। मोनिका दुबे विवाहिता है और 2 दिन पहले ही अपने घर प्रयागराज से लौटकर मेरठ पहुंची थीं। प्रयागराज में 30 जून को मोनिका के बर्थडे और दो जुलाई को शादी की पहली वर्षगांठ की पार्टी आयोजित की थी उसके बाद मेरठ आ कर आत्महत्या कर ली । हालांकि इस वजह के पीछे के कारणों का पता नहीं चल सका है।
पुलिस के अनुसार, शिकोहाबाद निवासी केएन दुबे की बेटी मोनिका दुबे ( Monika Dubey) की शादी दो जुलाई 2021 को प्रयागराज (Prayagraj )के पूरनपुर होलागढ़ के रहने वाले डॉक्टर कुलदीप मिश्रा से हुई थी।मोनिका ने कुलदीप से लव मैरिज की थी। बाद में परिवार ने भी दोनों के बीच शादी के लिए कहा था कि हमें कोई ऐतराज नहीं है। मोनिका मेरठ ( Meerut) में रहकर पढ़ाई कर रही थी। कुलदीप प्रयागराज में डॉक्टर है।
मेरठ ( Meerut) मेडिकल इंस्पेक्टर ने बताया कि मोनिका ( Monika Dubey) की मंगलवार शाम को अपने पति से आखिरी बार मोबाइल पर बात हुई थी। मोनिका ने बाद में पति से कहा था कि मैं अब फोन रख रही हूं, बाद में करती हूं। उसके बाद कुलदीप ने मोनिका को वॉट्सऐप पर कई मैसेज किए।
मंगलवार रात साढ़े नौ बजे कुलदीप ने कई बार कॉल की, लेकिन मोनिका ने कॉल रिसीव नहीं की। इसके बाद कुलदीप ने पांच से छह बार कॉल की। कुलदीप को संदेह हुआ, तो उन्होंने मोनिका के साथ ही रेडियोलॉजी विभाग में पढ़ रहे आसिफ को फोन कर मोनिका का हाल-चाल जानने के लिए कहा।
आसिफ ने पीजी गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली दूसरी छात्राओं से कहा कि देखो मोनिका फोन नही उठा रही। मौके पर जाने पर पता चला कि मोनिका के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद है। काफी देर खटखटाने के बाद भी जब कोई जवाब नहीं मिला, तो दरवाजा तोड़ा गया। अंदर मोनिका फंदे पर लटकी हुई मिली।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत