Tuesday, June 23, 2026

Fashion, INDIA, Lifestyle, News, Punjab, Socio-Cultural, States

Punjab: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान बने दूल्हा,डॉ.गुरप्रीत कौर संग रचाई शादी

Punjab CM Bhagwant Mann ties the knot with Dr. Gurpeet Kaur

Punjab CM Bhagwant Mann ties the knot with Dr. Gurpeet Kaur (  के   (    गुरुवार को डॉ. गुरप्रीत कौर( Dr Gurpeet Kaur ) के साथ विवाह बंधन में बंध गए। ये शादी सिख रीति रिवाज के साथ सीएम आवास में हुई। शादी में सांसद राघव चड्ढा और दिल्ली के  मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शादी में मौजूद रहे। अरविंद केजरीवाल ने शादी में पिता की तरह रस्में निभाईं। शादी में मान और गुरप्रीत के परिवार के अलावा केजरीवाल का परिवार भी शामिल हुआ। सांसद राघव चड्ढा अपनी मां के साथ शादी में पहुंचे।इससे पहले भगवंत मान की शादी इंदरप्रीत कौर से हुई थी जिनसे 2015 में उनका तलाक  हो गया था। तलाक के सात साल बाद मान ने दूसरी शादी रचाई है।

शादी के आयोजन का खर्च सीएम भगवंत मान ने उठाया। भगवंत मान की मां हरपाल कौर की ख्वाहिश थी कि मुख्यमंत्री भगवंत मान अपना घर फिर से बसा लें। इसके बाद सीएम शादी के लिए राजी हुए थे। सीएम भगवंत मान के लिए मां और बहन मनप्रीत कौर ने खुद लड़की चुनी है। पंजाब के मुख्यमंत्री बनने से पहले भगवंत मान संगरूर से दो बार सांसद रह चुके हैं। भगवंत मान की पत्नी उनके परिवार की करीबी हैं। लंबे समय से भगवंत मान और गुरप्रीत कौर एक-दूसरे को जानते हैं।
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भगवंत मान को शादी की बधाई दी। उन्होंने ट्वीट किया कि भगवंत मान और गुरप्रीत भाभी को विवाह की ढेरों शुभकामनाएं। आप दोनों को भगवान खूब खुश रखे और दुनिया की सारी खुशियां दें।
गुरप्रीत कौर आम सिख परिवार से ताल्लुक रखती हैं। गुरप्रीत का परिवार कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा में स्थित तिलक नगर का रहने वाला है। भगवंत मान की पत्नी गुरप्रीत कौर के पिता का नाम इंद्रजीत सिंह है, जो एक किसान है और मदनपुर गांव के पूर्व सरपंच भी रह चुके हैं। डॉ गुरप्रीत की मां का नाम राज कौर है, वह गृहणी हैं। इसके अलावा गुरप्रीत के परिवार में उनकी दो बहनें भी हैं। गुरप्रीत परिवार में सबसे छोटी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी एक बहन ऑस्ट्रेलिया और दूसरी बहन अमेरिका में रहती हैं।
सीएम भगवंत मान की पत्नी गुरप्रीत कौर पेशे से डॉक्टर हैं। डॉक्टर गुरप्रीत ने साल 2013 में अंबाला में स्थित मौलाना मेडिकल कॉलेज में दाखिला लिया था और साल 2017 में मेडिकल की डिग्री हासिल की।
भगवंत मान की यह दूसरी शादी है। मान की पहली शादी इंद्रप्रीत कौर के साथ हुई थी। भगवंत मान के बेटे दिलशान मान (17) और बेटी सीरत कौर मान (21) अमेरिका में अपनी मां इंद्रप्रीत कौर के साथ रहते हैं। 20 मार्च 2015 को भगवंत मान और इंद्रप्रीत कौर ने कोर्ट में आपसी सहमति से तलाक की अर्जी लगाई थी। इस अर्जी में मान का तर्क था कि वे राजनीति के चलते अपनी पत्नी से तलाक ले रहे हैं।

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels