राजस्थान विश्वविद्यालय (Rajasthan University ) में एडमिशन के लिए अब स्टूडेंट्स से 23 जुलाई तक आवेदन कर सकेंगे। सीबीएसई बोर्ड 12th का रिजल्ट नहीं आने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन आखरी तारीख आगे बढ़ाने का फैसला लिया। यूनिवर्सिटी की प्रवेश समिति के संयोजक प्रो. एसएल शर्मा के मुताबिक पहले ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 7 जुलाई ही निर्धारित की गई थी। लेकिन सीबीएसई बोर्ड का परीक्षा परिणाम जारी नहीं होने से आवेदन की अंतिम तिथि को 23 जुलाई तक बढ़ाया गया है।
दरअसल, राजस्थान विश्वविद्यालय (Rajasthan University ) में 24 जून से 7 जुलाई तक केसंबद्ध काॅलेजाें में अंडर ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू की गई थी। जिसके तहत स्टूडेंट्स महारानी कॉलेज, महाराजा कॉलेज, कॉमर्स कॉलेज और राजस्थान कॉलेज में बीए, बीकॉम, बीएससी पासकोर्स/ऑनर्स कोर्स के साथ ही सर्टिफिकेट कोर्स/ डिप्लोमा, बीसीए, बीबीए, बीपीए में एडमिशन के लिए आवेदन कर सकते थे। लेकिन सीबीएसई बोर्ड का रिजल्ट नहीं आने की वजह से अब तक सिर्फ RBSE के स्टूडेंट्स ही एडमिशन के लिए अप्लाई कर पाए थे। ऐसे में अब यूनिवर्सिटी प्रशाशन द्वारा सीबीएसई के स्टूडेंट्स को बड़ी राहत दी गई है।
बता दें कि इससे पहले गुरुवार को एनएसयूआई के छात्रों ने एडमिशन की तारीख आगे बढ़ाने के साथ ही पांच सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र कुलपति सचिवालय का घेराव कर नारेबाजी करने लगे। जिसके बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन द्वारा समझाइश कर मामला शांत करवाया गया। वहीं छात्रों के प्रदर्शन के कुछ ही घंटो बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन ने एडमिशन के लिए आवेदन की आखरी तारीख आगे बढ़ा दी है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?