Tuesday, June 23, 2026

Bollywood, Law, News, States, Uttar Pradesh

Uttar Pradesh : कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर को 26 साल पुराने मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की सजा

Former Congress state president Raj Babbar sentenced to two years imprisonment by MP-MLA court Lucknow

Former Congress state president Raj Babbar sentenced to two years imprisonment by MP-MLA court Lucknowकांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और एक्टर राज बब्बर( Raj Babbar )  को   की एमपी-एमएलए कोर्ट ने गुरुवार (7 जुलाई) को दो साल की सजा सुनाई है। साथ ही, 8500 रुपए का जुर्माना भी लगाया है। राज बब्बर को यह सजा 26 साल पुराने एक मामले में कोर्ट ने सुनाई है। हालांकि, इस मामले में उन्हें कोर्ट ने अंतरिम जमानत भी दे दी है। अब उन्हें राहत के 30 दिन के अंदर अपर कोर्ट में जाना होगा। फैसले के वक्त राज बब्बर कोर्ट में मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि वे इस फैसले को अपर कोर्ट में चुनौती देंगे।

लखनऊ के वजीरगंज में उन्होंने चुनाव अधिकारी से मारपीट की थी। ​​​​​उस वक्त ​​राज बब्बर ( Raj Babbar ) सपा के प्रत्याशी थे। 2 मई 1996 को मतदान अधिकारी श्रीकृष्ण सिंह राणा ने थाना वजीरगंज में सपा प्रत्याशी राज बब्बर और अरविन्द यादव के अलावा अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। इस मामले पर कोर्ट ने अब फैसला सुनाया है।

उन्होंने बताया कि मतदान केंद्र संख्या 192/103 के बूथ संख्या 192 पर जब मतदाताओं का आना बंद हो गया। तब वादी मतदान केंद्र से बाहर निकलकर खाना खाने जा रहा था। इसी दौरान सपा के प्रत्याशी राज बब्बर अपने साथियों को लेकर मतदान केंद्र में आए और फर्जी मतदान का झूठा आरोप लगाने लगे। सरकारी काम में बाधा पहुंचाते हुए उनके साथ मारपीट की थी। फिलहाल, राज बब्बर कांग्रेस के नेता हैं। वह यूपी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

केस की विवेचना के बाद 23 मार्च 1996 को राजबब्बर ( Raj Babbar ) और अरविंद यादव के विरुद्ध धारा 143, 332, 353, 323, 504, 188 आईपीसी एवं लोक प्रतिनिधित्व निवारण अधिनियम के अलावा 7 क्रिमिनल लॉ अमेंडमेंट एक्ट के तहत अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया गया था।

 

https://platform.twitter.com/widgets.js

Raju Upadhyay

Raju Upadhyay is a veteran journalist with experience of more than 35 years in various national and regional newspapers, including Sputnik, Veer Arjun, The Pioneer, Rashtriya Swaroop. He also served as the Managing Editor at Soochna Sahitya Weekly Newspaper.