फेमस यूट्यूबर गौरव तनेजा ( YouTuber Gaurav Taneja ) को फैंस के साथ अपना जन्मदिन मनाना भारी पड़ गया। गौरव तनेजा नोएडा ( Noida ) के 51 मेट्रो स्टेशन पर अपना जन्मदिन मनाने पहुंचे थे और इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फैंस के साथ साझा की थी। इसके बाद मेट्रो स्टेशन पर उनके चाहने वालों का सैलाब उमड़ पड़ा, जिससे अफरा तफरी मचने के साथ ही जाम भी लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात संभाले। इसके बाद पुलिस ने यूट्यूबर को हिरासत में लिया और फिर गिरफ्तार कर लिया।
बता दें कि तनेजा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने जन्मदिन की जानकारी दी थी। इसके बाद शनिवार को सेक्टर-51 स्थित मेट्रो स्टेशन पर तनेजा ( Gaurav Taneja ) के फॉलोवर्स का सैलाब उमड़ पड़ा। भीड़ इतनी जबर्दस्त थी कि मेट्रो में आने-जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। फैन को काबू में करने के लिए मेट्रो कर्मचारियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। मेट्रो के नीचे सड़कों पर भी लंबा जाम लग गया।
नोएडा में धारा 144 लागू है। इसके अलावा भी बिना अनुमति के मेट्रो स्टेशन के नीचे इतनी ज्यादा भीड़ इकट्ठा करना यूट्यूबर को भारी पड़ गया। धारा 144 के उलंघन और शहर में अव्यवस्था उत्पन्न करने के आरोप में सेक्टर 49 थाना पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
बता दें कि गौरव तनेजा ( Gaurav Taneja ) का सोशल मीडिया पर फ्लाइंग बीस्ट नाम से अकाउंट है और उन्हें इंस्टाग्राम पर 3.3 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। इतना ही नहीं यूट्यूब पर भी उन्हें लाखों लोग फॉलो करते हैं और वह भारत के सबसे फेमस यूट्यूबर हैं।गौरव के तीन यूट्यूब चैन हैं, फ्लाइंग बीस्ट, फिट मसल्स टीवी और रसभरी के पापा। ऐसे में गौरव की फैन फॉलोइंग भी काफी ज्यादा है।
UP | Visuals from earlier today after a huge crowd gathered at a metro station in Noida to celebrate the birthday of YouTuber Gaurav Taneja aka ‘Flying Beast’ who was then arrested under Section 188 for violating Section 144. pic.twitter.com/1snTogpgpQ
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) July 9, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?