राजस्थान ( Rajasthan ) के जयपुर ( Jaipur ) एसएमएस मेडिकल कॉलेज ( SMS Medical College) में एक छात्र अमन ने आत्महत्या कर ली वह एमबीबीएस थर्ड ईयर का स्टूडेंट था। शुक्रवार देर रात उसने हॉस्टल के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। छात्र के परिजनों को सूचना दे दी गई है। आत्महत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं है और न ही पुलिस को कोई सुसाइड नोट मिला है। जांच में यह सामने आया कि सुसाइड से पहले युवक ने अपना इंस्टाग्राम डिलीट कर दिया था।
उधर, पुलिस और एसएमएस मेडिकल कॉलेज ( SMS Medical College) के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। एसएमएस मेडिकल कॉलेज ( SMS Medical College) थाना पुलिस ने FSL टीम की मदद से मौके से सबूत जुटाए हैं। पुलिस ने बताया कि 2019 बैच के स्टूडेंट अमन (25) हिमाचल प्रदेश का रहने वाला था। एसएमएस मेडिकल कॉलेज के कोठारी हॉस्टल में रहता था।
उसने हॉस्टल के अपने रूम में बेडशीट का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। शनिवार सुबह करीब 10 बजे तक वह रूम से बाहर नहीं आया, दोस्तों के कॉल भी पिक नहीं किए, तब साथी उसे बुलाने उसके रूम पर आए।
काफी देर तक गेट खटखटाने के बाद भी अंदर कोई हरकत नहीं हुई। इस पर दोस्तों काे शक हुआ। उन्होंने गेट के ऊपर लगी जाली से अंदर झांककर देखा तो कमरे में अमन फंदे से लटका था। पुलिस के आने पर धक्का देकर दरवाजा खोला गया।
हॉस्टल पहुंचे अमन के दोस्तों ने बताया कि उसने सुसाइड करने से पहले रात को ही अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिया था। पिता प्रीतम हिमाचल में बिजनेसमैन है। कपड़ों के कारोबार के अलावा उनके कई और व्यवसाय हैं।


Bihar: मुजफ्फरपुर के निजी अस्पताल में भीषण आग,10 की मौत,आईसीयू की खिड़की-दरवाजे तोड़कर मरीजों को बाहर निकाला
Delhi :मालवीय नगर अग्निकांड: अस्पताल में भर्ती पिता बच गए, लेकिन आग ने छीन लिए बेटे, बहू, बेटी और पोते-पोतियों समेत परिवार के 8 सदस्य
Delhi :दिल्ली के फ्लरिश स्टे बी एंड बी होटल में लगी भीषण आग,11 विदेशी नागरिकों सहित 21 लोगों की मौत,जान बचाने को खिड़कियों से कूदे लोग
CBSE OSM Row: ओएसएम पोर्टल पर सवाल उठाने वाला छात्र पहुंचा संसद,संसदीय समिति की बैठक में उठाए सवाल, अधिकारी चुप रहे
Delhi :ओएसएम विवाद के बाद वरिष्ठ आईएएस प्रशांत लोखंडे बने सीबीएसई के नए अध्यक्ष, वरुण भारद्वाज को मिली सचिव की कमान
Haryana :हरियाणा के नारनौल में मां-बेटी की हत्या
Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने चार में से तीन नगर निगमों में शानदार जीत की दर्ज, सत्तारूढ़ कांग्रेस को सिर्फ़ एक पर मिली विजय
Uttar Pradesh : गाजियाबाद में बकरीद पर सूर्या चौहान हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद को यूपी पुलिस ने एनकाउंटर में किया ढेर, पिता समेत 3 गिरफ्तार
लेफ्टिनेंट जनरल एनएस सुब्रमणि ने भारत के नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के रूप में कार्यभार संभाला, सैन्य सुधारों पर रहेगा फोकस