गाजियाबाद (Ghaziabad ) में रविवार सुबह वकील आशीष त्यागी ने लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वकील का पूरा परिवार गांव गया हुआ था, आज सुबह लौटा तो उन्हें घर के अंदर लाश पड़ी मिली।
गाजियाबाद (Ghaziabad ) पुलिस के अनुसार, रविवार सुबह थाना कविनगर पर एक सूचना प्राप्त हुई कि राजनगर सेक्टर-23 में किसी व्यक्ति ने सुसाइड कर लिया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की शिनाख्त 27 साल आशीष त्यागी पुत्र राकेश त्यागी के रूप में हुई। वह पेशे से वकील थे।
घटनास्थल पर लाइसेंसी पिस्टल और कारतूस का खाली खोखा पड़ा हुआ था। एक गोली सिर में लगी हुई थी। प्रथम दृष्टया पुलिस को यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। पुलिस की फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का मुआयना किया और सुबूत एकत्र किए।
परिवार ने पुलिस को बताया कि वह शनिवार को अपने पैतृक गांव गए हुए थे। रविवार सुबह आए तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था। कई बार आवाज देने के बावजूद जब गेट नहीं खुला तो परिजनों को शंका हुई।
उन्होंने खिड़की की जाली जैसे-तैसे तोड़ी और अंदर दाखिल हुए। देखा तो बेडरूम में फोल्डिंग पलंग पर आशीष की खून से लथपथ लाश पड़ी हुई थी।पुलिस ने बताया कि बाहर से किसी अन्य व्यक्ति के घुसने की संभावनाएं नहीं लग रहीं, क्योंकि घर पूरी तरह अंदर से बंद था। जो लाइसेंसी पिस्टल है, वह मृतक के पिता राकेश त्यागी के नाम पर थी।
गाजियाबाद (Ghaziabad ) पुलिस ने बताया कि घर से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। आत्महत्या की वजह पता करने के लिए मृतक का मोबाइल खंगाला जा रहा है।
मृतक के पिता राकेश त्यागी ने बताया कि आशीष 8 जुलाई की सुबह एक सगाई समारोह में कार लेकर गया था। वहां उसकी कार की साइड दूसरी कार से लग गई। इस पर वहां कुछ विवाद और झगड़ा हुआ। दूसरे पक्ष ने आशीष की कार, अंगूठी, ब्रेसलेट छीन लिया। आशीष से कहा कि वह डेढ़ लाख रुपए दे, तभी सामान वापस मिलेगा। आशीष के दोस्तों ने बताया कि वह उन्हें शनिवार रात 2 बजे घर पर छोड़कर गए थे।
रविवार सुबह पिता राकेश त्यागी ने आशीष को फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। इसके बाद पिता राकेश ने आशीष के दोस्तों को फोन किया तो वे घर पर आए और इस घटना की जानकारी हुई। पीड़ित पिता ने कहा कि यह सुसाइड नहीं, मर्डर है। मेरे बेटे को इतना टॉर्चर किया गया कि उसने गोली मार ली। उन्होंने शास्त्रीनगर के संजय राठी, अन्नू, मोंटू, नोनू पर आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि हम मामले में विस्तृत जांच कर रहे हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?