उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ( Yogi Adityanath ) का टैटू गुदवाकर रातों-रात सुर्खियों में आए यामीन सिद्दीकी( Yameen Siddiqui )को पुलिस ने जेल भेज दिया है। एटा (Etah ) पुलिस के अनुसार उनके ट्वीट से क्षेत्र में स्थिति बिगड़ने का और शांति भंग होने की आशंका थी। इसके चलते उन पर कार्रवाई की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, यामीन सिद्दीकी ( Yameen Siddiqui )ने रविवार को एक ट्वीट किया जिसमें उसने कस्बे के ही दो लोगों से खुद की जान का खतरा बताया था। साथ ही फेसबुक पर भी एक पोस्ट की। एटा (Etah )के नयागांव थाना क्षेत्र के कस्बा सराय अगहत निवासी मुख्यमंत्री योगी के प्रशंसक यामीन सिद्दीकी ने रविवार को थाने में लिखित शिकायत दी थी कि ईद की नमाज पढ़कर लौटने के दौरान कस्बे के दो लोगों ने उसे जान से मारने की धमकी दी गई है। शिकायत दर्ज कराने के कुछ देर बाद पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी। जांच में पुलिस ने यामीन को ही दोषी ठहराते हुए जेल भेज दिया।
इस दौरान यामीन( Yameen Siddiqui ) ने पुलिस पर पीटने और निष्पक्ष कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। यामीन के मुताबिक रविवार सुबह वह कस्बे में ईदगाह पर नमाज पढ़ने के लिए गया था। नमाज पढ़ने के बाद वापस लौट रहा था, तभी रास्ते में दो लोगों ने घेर लिया। योगी का प्रशंसक बनने पर धमकी दी। मुख्यमंत्री के लिए भी अभद्र भाषा का प्रयोग किया। गाली देते हुए कहा कि अगर दोबारा मस्जिद के आसपास दिखाई दिया तो उसे (यामीन) जान से मार देंगे।
यामीन ( Yameen Siddiqui )ने बताया कि ये दोनों दबंग प्रवृत्ति के हैं। पूर्व में पुलिस को गलत सूचनाएं देकर और अफवाह उड़ाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर चुके हैं। मुझे भी मुख्यमंत्री का प्रशंसक होने की वजह से इन लोगों ने जान से मारने की धमकी दी है।
यामीन ने थाने पर तहरीर देने के साथ ही मुख्यमंत्री और अधिकारियों के ट्विटर पर भी शिकायत की। पुलिस ने जांच में यामीन को गलत पाया और शांतिभंग के तहत कार्रवाई करते हुए एसडीएम कोर्ट भेजा, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। यामीन ने कहा पूरे मामले को लेकर वह सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ से मिलकर शिकायत करेगा।
सीओ राजकुमार सिंह ने बताया कि यामीन सिद्दीकी की क्षेत्र में काफी शिकायतें हैं। आए दिन विवादों के घेरे में रहता है। रविवार को उनकी शिकायत में वह खुद ही दोषी पाया गया है। जिस पर शांतिभंग के आरोप में न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने जेल भेज दिया है।
बता दें यामीन सिद्दीकी ने 20 जून को एटा में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। वह सोशल मीडिया के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी और भाजपा का प्रचार करते हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?