उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के आगरा (Agra ) में बेरोजगार युवक ने नौकरी पाने के लिये रिश्वत की रकम के लिये कर्जा लिया इस रकम को दलाल हड़प गया गया और उसे नौकरी भी नहीं मिली ।इससे परेशान बृहस्पतिवार रात को शास्त्रीपुरम स्थित एक होटल में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
घटना की जानकारी तब हुई जब वह काफी देर तक अपने कमरे से नहीं निकला। होटल कर्मचारियों को शक हुआ तो वे युवक के कमरे में पहुंचे। काफी प्रयास के बाद भी जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो होटल कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खोला तो युवक का शव फंदे पर लटका हुआ मिला। मृतक ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है। जिसमें उसने एक शिक्षक पर नौकरी के नाम पर पांच लाख लेने का आरोप लगाया है। मगर, उसकी नौकरी नहीं लगी, जिससे वह परेशान चल रहा था।
आगरा (Agra ) में जगनेर के गांव मेवली निवासी 25 वर्षीय दीपक पुत्र वीरम सिंह चालक था। वह शास्त्रीपुरम में किराए पर रहता था। बृहस्पतिवार की सुबह उसने शास्त्रीपुरम के होटल अनमोल पैलेस में कमरा लिया। देर रात तक बाहर नहीं आया। होटल कर्मचारियों को शक हुआ। उन्होंने दरवाजा खटखटाया। मगर, कोई जवाब नहीं आया। इस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
आगरा (Agra )पुलिस ने दरवाजा खोला तो दीपक का शव फंदे से लटका था। पुलिस को कमरे से दीपक का सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमे उसने विवेक नाम के एक शिक्षक पर नौकरी के नाम पर पांच लाख रुपये लेने का आरोप लगाया है।
उसने यह रकम लोगों से कर्ज लेकर दी थी। उसकी नौकरी नहीं लगी। रकम के लिए लोग उसके घर पर आकर तगादा कर रहे थे। घटना की जानकारी पर परिजन पहुंच गए। उन्होंने थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?