सीबीआई ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ( NHAI ) के मुख्य महाप्रबंधक और क्षेत्रीय अधिकारी दिग्विजय मिश्रा को गांधीनगर से दस लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मिश्रा निजी कंपनी जीएचवी इंडिया के कर्मचारी से रिश्वत ले रहे थे। इस रिश्वत के बदले में मिश्रा 109 किलोमीटर अहमदाबाद-धोलेरा एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट में कंपनी का पक्ष लेने वाले थे। सीबीआई ने बाद में मिश्रा के ठिकानों पर छापों में 22 लाख रुपये की नकदी भी बरामद की।
सीबीआई ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ( NHAI ) के मुख्य महाप्रबंधक और क्षेत्रीय अधिकारी दिग्विजय मिश्रा के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। सीबीआई ने जांच में पाया कि मिश्रा कंपनी के बिलों का निस्तारण करने, उसे काम देने और काम पूरा होने का प्रमाणपत्र प्रदान करने में अतिरिक्त सुविधा मुहैया करा रहे थे। इसके अलाव परियोजना के पैकेज 1 और पैकेज 2 से जुड़े अन्य मामलों व समय सीमा बढ़ाने में भी वह कंपनी का पक्ष ले रहे थे। रिश्वत के लेनदेन की पुष्टि होने के बाद सीबीआई टीम मौके पर पहुुंची और दिग्विजय मिश्रा को टीपी सिंह से रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। सीबीआई ने सिंह को भी हिरासत में ले लिया।
मिश्रा की गिरफ्तारी के बाद सीबीआई ने गांधीनगर, अहमदाबाद, पुणे, दिल्ली और चंडीगढ़ में 14 ठिकानों पर छापे मारे और 22 लाख रुपये की नकदी बरामद की। इससे पहले सीबीआई ने पिछले साल एनएचएआई ( NHAI ) अधिकारी अकील अहमद को 20 लाख रुपये की रिश्वत लेने में गिरफ्तार किया था।
CBI arrested Digvijay Mishra, Chief General Manager of NHAI in Gandhinagar while accepting bribe of Rs 10 lakh from an employee of private company that deals in infrastructure projects. Later, during serach CBI recovered Rs 20.5 lakh cash from his house: CBI Sources
— ANI (@ANI) July 15, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?