कन्नौज (Kannauj ) में एक धार्मिक स्थल में आगजनी और तोड़फोड़ की घटना के बाद उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) सरकार ने सख्त एक्शन लिया है। इस मामले में कन्नौज के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को हटा दिया गया है। दोनों को प्रतीक्षारत रखा गया है। आईपीएस कुंवर अनुपम सिंह कन्नौज के नए पुलिस अधीक्षक नियुक्त किए गए हैं जबकि आईएएस शुभ्रांत कुमार शुक्ला को कन्नौज का जिलाधिकारी बनाया गया है।
रविवार को प्रशासन ने पांच आईएएस व 10 आईपीएस अफसरों के तबादले ( Transfer ) कर दिए हैं। रविवार को प्रशासन ने पांच आईएएस व 10 आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए हैं।कई जिलों के पीएसी कमांडेंट का भी ट्रांसफर किया गया है। सीतापुर पीटीसी के एसपी शफीक अहमद को वेटिंग में भेज दिया गया है।
कन्नौज(Kannauj ) जिले में कुछ अज्ञात बदमाशों द्वारा कथित तौर पर एक गांव के मंदिर परिसर में मांस के टुकड़े फेंकने और दो स्थानों पर मूर्तियों को अपवित्र किए जाने के बाद सांप्रदायिक झड़पें हुईं, कई लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया. दुकानों में आग लगा दी गई. पुलिस ने कहा कि इसके बाद हुई हिंसा में एक कब्रिस्तान का गेट भी क्षतिग्रस्त हो गया।
कन्नौज (Kannauj ) के तालग्राम थाना क्षेत्र में धार्मिक स्थलों में खुराफात कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश में हुए बवाल के बाद यहां के डीएम और एसपी को हटा दिया गया है। तालग्राम के एसएचओ और दो एसआई को सस्पेंड कर दिया गया है। कानपुर के कमिश्नर और आईजी रविवार की सुबह फिर तालग्राम पहुंचे हैं। हालात सामान्य है, फिर भी प्रशासन अलर्ट है। जगह-जगह चौकसी हो रही है।
आईपीएस अधिकारी मोहित अग्रवाल को एडीजी टेक्निकल सर्विसेज की जिम्मेदारी दी गई है। भजनीराम मीणा को एडीजी रूल्स एंड मैनुअल का प्रभार सौंपा गया है। इसके अलावा, आईपीएस शफीक अहमद को सीतापुर पीटीसी के एसपी से हटाकर वेटिंग में भेज दिया गया है।
शासन ने कई पीएसी वाहिनियों के कमांडेंट भी बदल दिए हैं। इटावा के पीएसी 28वीं वाहिनी कमांडेंट की जिम्मेदारी राधे मोहन भारद्वाज को सौंपी गई है। गाजियाबाद के पीएसी 41वीं वाहिनी कमांडेंट का जिम्मा शालिनी संभालेंगी। मुरादाबाद की पीएसी 23वीं वाहिनी कमांडेंट की जिम्मेदारी हिमांशु कुमार को सौंपी गई है।
कन्नौज के एसपी राजेश श्रीवास्तव का तबादला कर दिया गया है। कुंवर अनुपम सिंह को कन्नौज का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। शासन ने पांच आईएएस अधिकारियों के भी तबादले किए हैं। शुभ्रांत शुक्ला को चित्रकूट से हटाकर कन्नौज के जिलाधिकारी बनाए गए हैं। बरेली नगर निगम के नगर आयुक्त रहे अभिषेक आनंद को जिलाधिकारी चित्रकूट के पद पर तैनाती दी गई है।
उत्तरप्रदेश लोक सेवा आयोग के सचिव जगदीश को आबकारी विभाग के विशेष सचिव के पद पर तैनाती दी गई है। खेमपाल सिंह को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज का सचिव बनाया गया है। वह अभी तक सहकारिता विभाग में अपर आयुक्त एवं अपर निबंधक के पद पर नियुक्त थे।
आईएएस निधि गुप्ता वत्स को बरेली नगर निगम का नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है। वह अभी तक आबकारी विभाग में विशेष सचिव के पद पर कार्यरत थीं।
कन्नौज (#Kannauj) के पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजेश श्रीवास्तव का जिले में हुई हिंसा के बाद तबादला कर दिया गया है। हिंसा शनिवार रात को हुई।@Uppolice pic.twitter.com/LNb6Brx5iC
— IANS Hindi (@IANSKhabar) July 17, 2022
https://platform.twitter.com/widgets.js


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत