तमिलनाडु ( Tamil Nadu ) के कल्लाकुरिची( Kallakurichi ) जिले में रविवार को छात्रा की मौत के विरोध प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया। प्रदर्शनकारियों ने एक स्कूल में जाकर वहां खड़ी बसों में आग लगा दी और स्कूल की संपत्ति में तोड़फोड़ की। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया और भीड़ को तितर-बितर किया। यह सभी छात्रा की मौत पर न्याय की मांग कर रहे थे। फिलहाल, जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है।
दरअसल, कल्लाकुरिची ( Kallakurichi ) में चिन्ना सलेम में एक प्राइवेट स्कूल की 12वीं कक्षा की छात्रा श्रीमथी ने 12 जुलाई की रात हॉस्टल के टॉप फ्लोर से कूद कर आत्महत्या कर ली। 13 जुलाई की सुबह जब चौकीदार ने लड़की का शव देखा, तो स्कूल प्रबंधन और पुलिस को सूचना दी। लड़की को पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
पुलिस को मिले सुसाइड नोट में लड़की ने स्कूल के दो टीचर्स पर उसे और कुछ छात्रों को हर समय पढ़ने के लिए मजबूर करके प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। साथ ही लिखा है कि लड़की को इन टीचरों ने डांटा भी था और दूसरे टीचरों को भी घटना के बारे में पता था।
पुलिस ने बताया कि जब लड़की के सुसाइड के बारे में परिवारवालों को बताया तो उन्होंने अस्पताल पहुंचकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने छात्रा के लिए न्याय की मांग करते हुए कल्लाकुरिची( Kallakurichi ) -सलेम हाइवे जाम कर दिया और आरोपी टीचर्स और टीचर्स पर कार्रवाई की मांग की। इसके बाद पुलिस ने धारा 174 (अप्राकृतिक मौत) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि दोनों टीचर्स से पूछताछ में पता चला कि उन्होंने सभी बच्चों को कड़ी मेहनत करने के लिए कहा था, क्योंकि सभी पढ़ाई के प्रति लापरवाह थे। वहीं, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बताया गया है कि छात्रा की मौत हेमरेज, शॉक और मल्टीपल इंजरीस के कारण हुई है। माता-पिता ने विसरा और दोबारा पोस्टमॉर्टम के लिए हाईकोर्ट में अर्जी दी है।
राज्य के डीजीपी सी शैलेंद्र बाबू ने बताया कि भीड़ को रोकने के लिए लाठी चार्ज करना पड़ा। पूरे इलाके में 500 से ज्यादा पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। उन्होंने बताया, पहले सभी शांति पूर्वक प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन बाद में उन्होंने हमला करना शुरू कर दिया। सी शैलेंद्र बाबू ने कहा, स्कूल पर हमला करने वाले किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
#WATCH Tamil Nadu | Violence broke out in Kallakurichi with protesters entering a school, setting buses ablaze, vandalizing school property as they sought justice over the death of a Class 12 girl pic.twitter.com/gntDjuC2Zx
— ANI (@ANI) July 17, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?