उत्तर प्रदेश के कानपुर (Kanpur ) में भाजपा नेत्री की बेटी ने फांसी लगा आत्महत्या कर ली । वह हाईस्कूल की छात्रा थी।आत्महत्या के दौरान घर पर कोई भी नहीं था। भाई घर पहुंचा तो बहन का शव फंदे से लटकता मिला। आनन-फानन में हैलट लेकर पहुंचे, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार कानपुर (Kanpur ) में अंजनी कुमार मिश्र केशव नगर डब्ल्यू ब्लॉक में अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनका टूर एंड ट्रैवलर्स का बिजनेस है। उनकी इकलौती बेटी अक्षरा उर्फ अरु (14) हाईस्कूल की छात्रा थी। वह संघ में केशव नगर की शाखा प्रमुख भी थी। लोगों के मुताबिक, वह पढ़ने में काफी अच्छी थी। परिवार में मां मीनाक्षी निराला नगर से भाजपा की मंडल मंत्री हैं।
शनिवार रात मां मीनाक्षी अपनी मां को लेकर अस्पताल गई थीं। जबकि पिता अंजनी ऑफिस गए थे। भाई भी किसी काम से घर से बाहर था। कुछ देर बाद भाई श्रेयांश घर लौटा तो दरवाजा बंद था। आवाज लगाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़कर अंदर गया।
कमरे में जाकर देखा तो अरु फंदे से लटकी थी। श्रेयांश ने परिवारवालों को सूचना दी और उसे हैलट लेकर पहुंचा। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।परिजन भी सुसाइड की कोई वजह नहीं बता सके। यहां तक की परिजनों ने सुसाइड की सूचना भी पुलिस को नहीं दी। हैलट से मामले की जानकारी मिली तो पुलिस जांच करने पहुंची।
कानपुर (Kanpur ) पुलिस ने बताया कि अक्षरा घर में अकेले मौजूद थी। इस दौरान उसने पंखे के कुंडे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बड़ा भाई श्रेयांश लौटा तो सीढ़ी के रास्ते का दरवाजा बंद था। किसी तरह मोहल्ले वालों की मदद से दरवाजा तोड़कर भीतर घुसा तो बहन का शव फंदे से लटकता मिला।पिता के मुताबिक रात को अक्षरा तीसरी मंजिल पर अकेली थी।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?