दिल्ली ( Delhi ) में रोहिणी के हैदरपुर जल शोधन संयंत्र में सोमवार को सिक्किम पुलिस( Sikkim Police ) के एक जवान ने अपने साथियों पर गोलीबारी कर दी। इसमें दो पुलिसकर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक पुलिसकर्मी की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। अभी घटना के पीछे उसका मकसद नहीं पता चल पाया है। फिलहाल आपसी झगड़े की बात बताई जा रही है।उन्होंने बताया कि घायल जवान को अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी भी मौत हो गई।
मृतकों की पहचान कमांडर पिंटो नामग्याल भूटिया, कॉन्स्टेबल धनहंग सुब्बा और कॉन्स्टेबल इंद्र लाल छेत्री के रूप में हुई है। गोली लगने के बाद पिंटो नामग्याल भूटिया और कॉन्स्टेबल इंद्र लाल छेत्री की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि कॉन्स्टेबल सुब्बा ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया।
आरोपी प्रबीन राय (32) और तीनों मृत सिक्किम पुलिस ( Sikkim Police ) के जवान थे, और भारतीय रिजर्व बटालियन (आईआरबी) के हिस्से के तौर पर संयंत्र की सुरक्षा के लिए तैनात थे।
दिल्ली पुलिस ( Delhi Police ) के डीसीपी प्रणव तायल ने बताया कि सोमवार दोपहर बाद करीब साढे तीन बजे केएनकाटजू मार्ग थाना पुलिस को पीसीआर काल के जरिए से हैदरपुर जल शोधन संयंत्र में फायरिंग की सूचना मिली। ऐसे में पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि सिक्किम पुलिस ( Sikkim Police ) के तीन जवानों को गोली मारी गई है।
A Sikkim Police personnel posted at a water plant in the Haiderpur area of Delhi shot 3 personnel, after which 2 were killed & one was injured: Delhi Police
— ANI (@ANI) July 18, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?