केरल( Kerala ) के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ( Arif Mohammad Khan) बुधवार को वृंदावन (Vrindavan) पहुंचे। उन्होंने श्री बांकेबिहारी मंदिर में पूजा कर ठाकुरजी से आशीर्वाद किया। मंदिर में देहरी पूजन भी किया। दर्शन-पूजन के बाद वह मीडिया से मुखातिब हुए। आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि मैं मंदिरों में दर्शन के लिए जाता रहता हूं। उन्होंने बताया कि उनके मित्र की ओर से ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में फूल बंगला सजाया गया है। इसी कार्यक्रम में आया हूं। यहां आकर बहुत अच्छा लगा है।
राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान( Arif Mohammad Khan) ने मंदिर सेवायत
अरविंद गोस्वामी के सान्निध्य व पंडित घनश्याम शास्त्री के आचार्यत्व में मंदिर के गर्भगृह की देहरी का वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य पूजन किया। इस दौरान राज्यपाल ने गर्भगृह की देहरी पर इत्र की मालिश करने के साथ रोली से सतिया भी बनाया और दीपक जलाकर ठा. बांकेबिहारीजी से देश में सौहार्द और तरक्की का आशीर्वाद लिया। कानपुर की मेयर प्रमिला पांडे, जगद्गरु अनंतदास महाराज, सेवानिवृत्त कर्नल चरणजीत सिंह मेहरा मौजूद रहे।
केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान( Arif Mohammad Khan)अपने मित्र के आमंत्रण पर वृंदावन पहुंचे। वह यहां करीब आधे घंटे तक रहे। इस दौरान उन्होंने ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन किए। मंदिर में सजाए गए फूल बंगला को निहारा। उन्होंने कहा कि कानपुर के रहने वाले मित्र ने भक्ति भाव से मंदिर में फूल बंगला सजाया है। उन्होंने आमंत्रण दिया और मुझे ठाकुरजी के दर्शन करने का सौभाग्य मिला।
केरल के राज्यपाल ने पीएफआई के वायरल डॉक्यूमेंट के सवाल पर कहा कि इसमें क्या नई बात है, किसी को बुखार जब तेज होता है तो वह बकवास करता है। किसी को बकवास करने में कोई पाबंदी नहीं है। आजाद देश है। इन लोगों को जितना ज्यादा अहमियत देंगे, उतना उनकी मदद होगी। ऐसे लोगों को इग्नोर करना चाहिए। उनके कहने से क्या होता है ?


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?