पंजाब ( Punjab) में सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से जुड़े 2 शूटर मनप्रीत सिंह मनु और जगरूप सिंह रूपा का पंजाब पुलिस (Punjab Police) ने 5 घंटे के एनकाउंटर के बाद अंत कर दिया। ये दोनों अटारी के पास भकना गांव में एक सुनसान कोठी में छिपे थे। सुबह करीब 11 बजे शुरू मुठभेड़ में दोनों तरफ से ताबड़तोड़ गोलियां चली। भारत-पाकिस्तान बॉर्डर से 10 किलोमीटर दूर भकना गांव में करीब 5 घंटे एनकाउंटर चला।
पंजाब पुलिस (Punjab Police) को सूचना मिली थी कि मूसेवाला के मर्डर के बाद गैंगस्टर जगरूप रूपा और मनप्रीत मन्नू पाकिस्तान भागने की फिराक में हैं और अमृतसर जिले में इंडो-पाक इंटरनेशनल बॉर्डर के पास ठहरे हुए हैं। मूसेवाला के मर्डर के बाद पिछले 52 दिन से पुलिस रूपा और मन्नू की तलाश कर रही थी। ये दोनों अमृतसर जिले के भकना गांव में खेतों में बने एक मकान में छिपे थे। भकना गांव के लोगों ने बताया कि इस घर में कोई नहीं रहता।इसके बाद पंजाब पुलिस ने गांव को घेरा और ऑपेशन शुरू किया। गैंगस्टरों ने पुलिस पर फायरिंग की। जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई।
पुलिस के जवानों ने गांव को चारों तरफ से घेर लिया है। यह गांव पाकिस्तान सीमा के नजदीक अटारी के पास स्थित है। पुलिस ने आत्मसमर्पण को कहा तो उन्होंने एके-47 से फायरिंग कर दी। मजबूरन पुलिस को भी जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी।
मुठभेड़ के बाद लोग घरों से निकलकर गांव में एकत्र होने शुरू हो गए। उधर, डीजीपी गौरव यादव भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मनप्रीत सिंह मनु और जगरूप सिंह रूपा के एनकाउंटर में मारे जाने की पुष्टि की। पुलिस ने मौके से एके-47 और पिस्तौल बरामद की है।
गैंगस्टरों के पास एके-47 जैसे आधुनिक हथियार थे, जिनकी मदद से वे लगातार पुलिस को चुनौती देते रहे। एनकाउंटर में तीन पुलिस वाले घायल हुए हैं। एक निजी चैनल के पत्रकार को टांग में गोली लगी है, उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
इससे पहले दोनों तरफ से लगभग 100 राउंड गोलियां चली। पुलिस के कमांडो लगातार हवेली के भीतर घुसने का प्रयास करते रहे लेकिन जैसे ही वह आगे बढ़ते, गैंगस्टर फायरिंग शुरू कर देते। इसके बाद पुलिस की 2 गाड़ियां हथियार लेकर हवेली की तरफ पहुंची। मौके पर बख्तबंद वाहन भी बुलाए गए, हालांकि एक की एंबुलेंस से टक्कर हो गई।
पंजाब पुलिस (Punjab Police) की जांच में सामने आया कि मूसेवाला की हत्या करने वाले जगरूप सिंह रूपा और मनप्रीत मन्नू कुस्सा कत्ल के बाद पंजाब में ही घूमते रहे। सूत्रों के मुताबिक, जून अंत तक वे तरनतारन के एक गांव में छिपे रहे। रूपा इसी इलाके का रहने वाला था। यहां दूसरे गैंगस्टर तूफान ने उन्हें अपने फार्म हाउस में छिपा रखा था। इनके साथ गैंगस्टर रईया भी मौजूद था।
#SidhuMoosewala murder: #AGTF ADGP Promod Ban confirms the operation concluded successfully as both Manpreet Mannu & Jagroop Roopa, who killed #Moosewala were neutralized in a heavy exchange of fire.#Police also recovered an AK-47 along with heavy ammunition from the spot.
— Punjab Police India (@PunjabPoliceInd) July 20, 2022


Bihar: मुजफ्फरपुर के निजी अस्पताल में भीषण आग,10 की मौत,आईसीयू की खिड़की-दरवाजे तोड़कर मरीजों को बाहर निकाला
Delhi :मालवीय नगर अग्निकांड: अस्पताल में भर्ती पिता बच गए, लेकिन आग ने छीन लिए बेटे, बहू, बेटी और पोते-पोतियों समेत परिवार के 8 सदस्य
Delhi :दिल्ली के फ्लरिश स्टे बी एंड बी होटल में लगी भीषण आग,11 विदेशी नागरिकों सहित 21 लोगों की मौत,जान बचाने को खिड़कियों से कूदे लोग
CBSE OSM Row: ओएसएम पोर्टल पर सवाल उठाने वाला छात्र पहुंचा संसद,संसदीय समिति की बैठक में उठाए सवाल, अधिकारी चुप रहे
Delhi :ओएसएम विवाद के बाद वरिष्ठ आईएएस प्रशांत लोखंडे बने सीबीएसई के नए अध्यक्ष, वरुण भारद्वाज को मिली सचिव की कमान
Haryana :हरियाणा के नारनौल में मां-बेटी की हत्या
Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने चार में से तीन नगर निगमों में शानदार जीत की दर्ज, सत्तारूढ़ कांग्रेस को सिर्फ़ एक पर मिली विजय
Uttar Pradesh : गाजियाबाद में बकरीद पर सूर्या चौहान हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद को यूपी पुलिस ने एनकाउंटर में किया ढेर, पिता समेत 3 गिरफ्तार
लेफ्टिनेंट जनरल एनएस सुब्रमणि ने भारत के नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के रूप में कार्यभार संभाला, सैन्य सुधारों पर रहेगा फोकस