बारिश के मौसम में सांप बिलों से बाहर निकलकर सुरक्षित जगहों पर शरण ले रहे हैं,इस बार एक अजगर(Python) गोल्फ कार्ट में बैठकर ताजमहल (Taj Mahal ) के गेट तक पहुंच गया। ताजमहल पूर्वी गेट के पास होटल की पार्किंग में खड़े ई-रिक्शा के बैटरी पैनल में आठ फीट लंबा अजगर घुस गया। जब गोल्फकार्ट चालक ने अजगर को देखा तो उसके होश उड़ गए। आसपास खड़े पर्यटक भी दहशत में आ गए। मौके पर पहुंची वाइल्डलाइफ एसओएस रैपिड रिस्पांस यूनिट ने विशाल अजगर को सावधानी से बाहर निकाला, उसे चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है।
ताजमहल (Taj Mahal )पूर्वी गेट से महज 200 मीटर की दूरी पर होटल ताज खेमा है। मंगलवार की सुबह होटल की पार्किंग में आगरा विकास प्राधिकरण के ई-रिक्शा में आठ फीट लंबा अजगर घुसते हुए देखा गया। होटल के कर्मचारी ने तुरंत पास ही स्थित वन विभाग को जानकारी दी, जिसके बाद वाइल्डलाइफ एसओएस को सूचित किया गया।
वाइल्डलाइफ एसओएस रैपिड रिस्पांस यूनिट की दो सदस्यीय टीम तुरंत मौके पर पहुंची। टीम ने पाया कि बारिश से आश्रय लेने के प्रयास में अजगर ई-रिक्शा के बैटरी पैनल में घुस गया था। इस गोल्फकार्ट का उपयोग पर्यटकों को ताजमहल (Taj Mahal )तक लाने ले जाने के लिए किया जाता है। गनीमत रही कि उस वक्त गोल्फकार्ट पर कोई पर्यटक सवार नहीं था।
वाइल्डलाइफ एसओएस टीम ने गोल्फकार्ट का बैटरी पैनल खोला। विशालकाय अजगर को सावधानीपूर्वक पकड़ने के लिए टीम ने पहले बैटरी को बाहर निकाला। रेस्क्यू टीम ने बताया कि चिकित्सकीय निगरानी में रखने के बाद अजगर को वापस प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया जाएगा।
वाइल्डलाइफ एसओएस के डायरेक्टर कंजर्वेशन प्रोजेक्ट्स बैजूराज एम.वी ने कहा कि बारिश की शुरुआत के साथ शहरी क्षेत्रों में सांपों की संख्या में काफी वृद्धि होती है। ऐसा इसलिए है क्योंकि सरीसृप आश्रय के लिए सूखी और ठंडी जगहों की तलाश में बाहर आते हैं। होटल के कर्मचारियों ने ई-रिक्शा में अजगर होने की सूचना दी थी। इस पर अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया गया।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?