बॉलीवुड स्टार और बीजेपी नेता मिथुन चक्रवर्ती ( Mithun Chakraborty ) ने दावा किया है कि पश्चिम बंगाल में टीमएसी (TMC) के 38 विधायक बीजपी के संपर्क में हैं। इनमें 21 विधायक तो ऐसे हैं कि जो सीधे उनके संपर्क में हैं। उन्होंने बीजेपी विधायकों के साथ हुई बैठका के बाद ये बयान दिया। उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि राज्य में 2021 में हुआ विधालसभा चुनाव जबरदस्ती जीता गया है।
मिथुन चक्रवर्ती ने टीएमसी पर चुनावों में धांधली और गुंडागर्दी करने का आरोप लगाया है। टीएमसी चुनावों में धांधली और गुंडागर्दी के बल पर चुनाव जीतती आई है। उन्होंने सवाल किया कि अगर पश्चिम बंगाल की जनता टीएमसी और ममता बनर्जी को इतना ही पसंद करती है, तो मतदाताओं को डराया-धमकाया क्यों जाता है?
मिथुन चक्रवर्ती ( Mithun Chakraborty ) ने कहा कि कि चुनाव में टीएमसी के कितने लोग चुनकर आए? आपको बड़ी सफलता मिली, लेकिन मेरा एक सवाल है कि इतने लोग अगर आपसे प्यार करते हैं और आप लोगों के प्यार के कारण चुनाव जीतकर आए हैं, तो फिर आप लोग डरते क्यों हैं? उन्होंने कहा कि प्यार का बम तो परमाणु बम से भी ज्यादा बड़ा है। आप लोगों को क्यों डराते हैं कि चुनावों में अगर पीएम मोदी या भाजपा को वोट दिया तो गला काट देंगे, हाथ काट देंगे।
मिथुन चक्रवर्ती ने टीएमसी पर चुनावों में धांधली और गुंडागर्दी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने सवाल किया कि अगर पश्चिम बंगाल की जनता टीएमसी और ममता बनर्जी को इतना ही चाहती है तो मतदाताओं को धमकियां क्यों दी जाती हैं। यह दिखाता है कि प. बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी पार्टी टीएमसी को बीजेपी से डर लगता है।
उन्होंने कहा कि राज्य में अगर बिन किसी के डर के और निष्पक्ष चुनाव कराए जाएं तो टीएमसी और ममता दीदी की सरकार चली जाएगी। इसके बाद क्या होगा? आपको भी पता है। बंगाल में भाजपा सत्ता में आ जाएगी।
#WATCH | West Bengal: Do you want to hear breaking news? At this moment, 38 TMC MLAs have very good relations with us, out of which 21 are in direct (contact with us): BJP leader Mithun Chakraborty in Kolkata pic.twitter.com/1AI7kB4H5I
— ANI (@ANI) July 27, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?