बंगाल शिक्षक घोटाला में गिरफ्तार उद्योग मंत्री पार्थ चटर्जी ( Partha Chatterjee ) की सहयोगी अर्पिता मुखर्जी (Arpita Mukherjee) के बेलघरिया के रथतला स्थित फ्लैट से भारी मात्रा में नकदी मिलने की खबर है। इस खबर के बाद से ईडी के उच्चाधिकारी फ्लैट पर पहुंच गए हैं। सूत्रों के मुताबिक, ईडी ने पैसे गिनने के लिए चार मशीन मंगावाई है। सूत्रों के मुताबिक, यहां से अब तक तीन किलो सोना, 15 करोड़ कैश मिला और खबर लिखे जाने तक गिनती जारी थी। अर्पिता के फ्लैट से पहले 21 करोड़ मिले थे। इस तरह अब तक कुल 36 करोड़ रुपये बरामद हो चुके हैं।
बुधवार को सुबह से ही ईडी ने अर्पिता के चाह ठिकानों पर छापामारी शुरू की थी। जब एक टीम दोपहर को बेलघरिया के रथतला स्थित अर्पिता (Arpita Mukherjee) के फ्लैट पर पहुंचे, तो फ्लैट का ताला बंद था। काफी समय तक ईडी ने इंतजार किया। अंत में ईडी को फ्लैट का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी। यह अनुमान लगाया गया जा रहा है कि यहां से भी भारी मात्रा में पैसा निकल सकते हैं। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले ईडी को अर्पिता मुखर्जी के टालीगंज स्थित फ्लैट से 21 करोड़ रुपए मिले थे।
बंगाल शिक्षक घोटाला मामले में गिरफ्तार बंगाल के उद्योग मंत्री पार्थ चटर्जी और उनकी सहयोगी अर्पिता मुखर्जी (Arpita Mukherjee) की गिरफ्तारी के बाद अदृश्य हाथों की तलाश है, जिन हाथों तक घोटाले के पैसे पहुंचे हैं। ईडी सूत्रों की मानें तो दोनों से पूछताछ और अर्पिता के घर से मिली डायरी से पता चला है कि घोटाले के पैसे कुछ अदृश्य हाथों तक पहुंचे हैं, और ईडी इन तक पहुंचने की पुरजोर कोशिश कर रही है।
सूत्रों के मुताबिक, अर्पिता (Arpita Mukherjee) के घर से कुल तीन डायरियां मिली हैं। ईडी सूत्रों का दावा है कि इन डायरियों में कई जगह सांकेतिक भाषा में बहुत कुछ लिखा गया है। पूछताछ के दौरान ईडी इन सांकेतिक भाषाओं को समझने का प्रयास कर रही है। माना जा रहा है कि इन सांकेतिक भाषा में उन अदृश्य हाथों का भी जिक्र है, जिन तक घोटाले का पैसा पहुंचा है। सूत्रों के मुताबिक ईडी पूछताछ के दौरान इन सांकेतिक भाषाओं को समझकर उन अदृश्य हाथों तक प्रयास करेगी।
बुधवार दोपहर को जब अर्पिता मुखर्जी के घर ईडी के अधिकारी अंदर दाखिल हुए और जांच की, तो पैसों का पहाड़ देखकर वे हैरान हो गए। जिस तरह से पैसे गिनने के लिए मशीन मंगवाई गईं हैं, उससे लगता है कि यह पूरा घोटाला सौ करोड़ को पार कर जाएगा। कहने वाले तो इससे भी अधिक का दावा कर रहे हैं।
#WATCH | West Bengal: Hugh amount of cash, amounting to at least Rs 15 Crores, recovered from the residence of Arpita Mukherjee at Belgharia.
She is a close aide of West Bengal Minister Partha Chatterjee. pic.twitter.com/7MMFsjzny1
— ANI (@ANI) July 27, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?