बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ( Mayawati ) ने कांग्रेस नेता अधीर रंजन की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी को निंदा की। इसे शर्मनाक करार देते हुए कहा कि कांग्रेस को इसके लिए देश से माफी मांगनी चाहिए।
मायावती ( Mayawati ) ने बृहस्पतिवार को किए गए सिलसिलेवार ट्वीट में कहा है कि आदिवासी समाज की पहली महिला के रूप में द्रौपदी मुर्मू ( Draupadi Murmu ) का राष्ट्रपति पद पर निर्वाचन बहुत लोगों को पसंद नहीं आया है।
इसी क्रम में लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने उनके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की है जो बेहद दुखद शर्मनाक और निंदनीय है।
पूर्व सीएम मायावती ( Mayawati )ने अधीर रंजन चौधरी की इस टिप्पणी पर संसद में हुए हंगामे का जिक्र करते हुए एक अन्य ट्वीट में कहा कि कांग्रेस द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को टीवी पर ‘राष्ट्रपत्नी’ कहने का विरोध करते हुए संसद की कार्यवाही भी आज बाधित हुई है। उचित होगा कि कांग्रेस पार्टी भी इसके लिए देश से माफी माँगे तथा अपनी जातिवादी मानसिकता का परित्याग करे।
गौरतलब है कि अधीर रंजन चौधरी ने बुधवार को दिल्ली में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिए कथित रूप से ‘राष्ट्रपत्नी’ शब्द का इस्तेमाल किया था। इसे लेकर भाजपा सांसदों ने लोकसभा में हंगामा किया और संसद भवन परिसर में प्रदर्शन भी किया था।केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्र की पत्नी के रूप में संबोधित किया जाना भारत के हर मूल्य और संस्कार के विरुद्ध है।
यह जानते हुए कि यह संबोधन उस सर्वोच्च…सर्वोच्च संवैधानिक पद की गरिमा पर आघात करता है,तब भी कांग्रेस के एक पुरुष नेता ने यह घृणित कार्य किया है।स्मृति ने कहा, ‘‘मुर्मू के एक ऐतिहासिक चुनाव जीतने के बाद, कांग्रेस आज भी इस बात को स्वीकार नहीं कर पा रही है कि एक आदिवासी, गरीब महिला देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद को सुशोभित कर रही है।
1. भारत के सर्वोच्च राष्ट्रपति पद पर आदिवासी समाज की पहली महिला के रूप में द्रौपदी मुर्मू जी का शानदार निर्वाचन बहुत लोगों को पसंद नहीं। इसी क्रम में लोकसभा में कांग्रेस के नेता श्री अधीर रंजन चौधरी द्वारा उनके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करना अति-दुःखद, शर्मनाक व अति-निन्दनीय। 1/2
— Mayawati (@Mayawati) July 28, 2022
https://platform.twitter.com/widgets.js


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?