राजस्थान
( Rajasthan ) में बाड़मेर (Barmer ) के भीमड़ा गांव में गुरुवार रात करीब 9 बजे वायु सेना लड़ाकू विमान MiG-21 बायसन क्रैश हो गया। इसमें आग लग गई और मलबा करीब आधा किलोमीटर के दायरे में बिखरा गया। हादसे में दोनों पायलट की मौत हो गई। बाड़मेर में सैन्य विमान हादसे का 9 साल में यह आठवां मामला है।
घटना के कुछ वीडियो सामने आए हैं, जिसमें हादसे के बाद घटनास्थल पर विमान के मलबे में आग लगी हुई है। बॉडी पार्ट्स बिखरे पड़े हैं। पास ही एक मोबाइल भी टूटकर गिरा हुआ है।
उधर, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बाड़मेर (Barmer ) में मिग-21 लड़ाकू विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने पर भारतीय वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी से बात की। वायुसेना प्रमुख ने उन्हें घटना के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
भारतीय वायु सेना ने कहा कि इस दुर्घटना में मिग-21 ट्रेनर विमान के दोनों पायलटों की जान चली गई। भारतीय वायुसेना को इनकी जान गंवाने का गहरा अफसोस है और शोक संतप्त परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश दिया गया है।
पिछले साल 24 दिसंबर को भी भारतीय वायुसेना का एक मिग-21 लड़ाकू विमान जैसलमेर के पास क्रैश हो गया था। हादसे में पायलट विंग कमांडर हर्षित सिन्हा की मौत हो गई थी। जिस जगह जेट गिरा था, वह जगह सुदासरी डेजर्ट नेशनल पार्क में है और पाकिस्तान बॉर्डर के पास है।
Defence Minister Rajnath Singh spoke to Indian Air Force chief Air Chief Marshal VR Chaudhari on the crash of MiG-21 fighter aircraft in Barmer. The IAF chief briefed him on the incident in detail.
(File photos) pic.twitter.com/RbwPo80nM0
— ANI (@ANI) July 28, 2022
IAF deeply regrets the loss of lives and stands firmly with the bereaved families.
A Court of Inquiry has been ordered to ascertain the cause of the accident— Indian Air Force (@IAF_MCC) July 28, 2022
#WATCH | Rajasthan: A MiG-21 fighter aircraft of the Indian Air Force crashed near Barmer district. Further details regarding the pilots awaited pic.twitter.com/5KfO24hZB6
— ANI (@ANI) July 28, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?