उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) में योगी सरकार ने 13 आईएएस ( IAS Officers ) और 20 पीसीएस अधिकारियों का तबादला ( Transfer ) कर दिया है। कुशीनगर के डीएम रहे एस राजलिंगम को वाराणसी (Varanasi) का नया डीएम बनाया गया है। बलरामपुर की डीएम श्रुवि को फतेहपुर का नया कलेक्टर बनाया गया है। राजेंद्र प्रताप सिंह को चित्रकूट धाम मंडल का कमिश्नर बनाया गया है।
13 आईएएस ( IAS Officers ) में संजय कुमार को प्रबंध निदेशक-उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की जिम्मेदारी दी गई है। संजय गोयल को झांसी मंडल का कमिश्नर और वाराणसी के डीएम रहे कौशल राज शर्मा को प्रयागराज मंडल का कमिश्नर बनाया गया है।आईएएस ( IAS ) रवींद्र कुमार प्रथम को कुशीनगर का डीएम, अपूर्वा दुबे को उन्नाव का डीएम, श्रुति को फतेहपुर का डीएम, महेंद्र कुमार को बलरामपुर का डीएम बनाया गया है।
इसके अलावा सुधीर कुमार को कानपुर नगर का सीडीओ, मृदुल चौधरी को परियोजना निदेशक-ग्रेटर शारदा सहायक समादेश क्षेत्र विकास प्राधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। सुधा वर्मा को संयुक्त राज्य निर्वाचन आयुक्त, हिमांशु नागपाल को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कानपुर नगर बनाया गया है। पूजा अग्निहोत्री को उप निदेशक पर्यटन निदेशालय, गौरव शुक्ला को उपनिदेशक बाल विकास पुष्टाहार निदेशालय, नंदलाल सिंह को संयुक्त ग्राम्य विकास बनाया गया है।
वहीं, पीसीएस अफसर ऋतु पुनिया को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), बरेली की जिम्मेदारी दी गई है। ऋतु पुनिया अब तक अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) बदायूं के पद पर कार्यरत थीं।इसके अलावा राकेश कुमार गुप्ता को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), श्रावस्ती के पद पर किया गया स्थानांतरण निरस्त करते हुए उन्हें नगर मजिस्ट्रेट, बरेली के पद पर तैनाती दी गई है। राकेश कुमार गुप्ता अब तक उपजिलाधिकारी, पीलीभीत के पद पर कार्यरत थे।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?