मध्यप्रदेश ( Madhya Pradesh ) के जबलपुर ( Jabalpur ) में चंडाल भाटा क्षेत्र में न्यू लाइफ मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार दोपहर को आग लग गई। थोड़ी ही देर में उसने विकराल रूप ले लिया। इसमें कई मरीज झुलस गए। ऑफिस के स्टाफ समेत दस लोगों की मौत हो गई। कुछ लोग गंभीर भी बताए जा रहे हैं। कुछ गंभीर झुलसे मरीजों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती किया गया है।
जबलपुर ( Jabalpur ) पुलिस के मुताबिक, जबलपुर के विजय नगर स्थित न्यू लाइफ मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल के एंट्रेस पॉइंट पर दोपहर करीब पौने तीन बजे शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली की कुछ ही देर में तीन मंजिला बिल्डिंग पूरी तरह खाक हो गई। मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी हुई है।
आग लगने के बाद फायर ब्रिगेड उसे बुझाने के लिए मौके पर पहुंच गई थी। तत्काल वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अफसरों ने भी मोर्चा संभाल लिया। जबलपुर एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने आठ लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। वहीं, कलेक्टर इलैया राजा ने आशंका जताई कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।
दूसरे फ्लोर पर अधिक लोगों की मौत हुई है। घायलों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। बताया जा रहा है कि आग लगने के बाद मरीजों को बचाने के दौरान कुछ लोग अंदर गए जो बाहर नहीं निकल सके।जबलपुर ( Jabalpur ) का अस्पताल तीन मंजिला है, जिसमें बेड की संख्या 30 है। अस्पताल संचालक का नाम डॉक्टर सुदेश पटेल है। आग दोपहर करीब ढाई से तीन बजे लगी। आग की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि डेढ़ घंटे में ही तीन मंजिला अस्पताल खाक हो गया।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए और गंभीर घायलों के लिए 50-50 हजार रुपए की मदद की घोषणा की है।
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट करते हुए हादसे पर दुख जताया और मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने लिखा, ‘दु:ख की इस घड़ी में शोकाकुल परिवार स्वयं को अकेला न समझें, मैं और संपूर्ण मध्यप्रदेश परिवार के साथ है। राज्य सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए और गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपए की सहायता प्रदान की जाएगी। घायलों के संपूर्ण इलाज का व्यय भी सरकार वहन करेगी।’
Massive fire breaks out at hospital in Madhya Pradesh’s Jabalpur, 9 to 10 died
Read @ANI Story | https://t.co/E6wRkULOLk#Fire #hospital #Jabalpur #MadhyaPradesh #MPCM #ShivrajSinghChouhan #exgratia pic.twitter.com/zYIe6snZiM
— ANI Digital (@ani_digital) August 1, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?